---Advertisement---

कल का मौसम 18 Feb 2026: अगले 24 घंटे दिल्ली समेत इन जगहों पर मूसलाधार बारिश, आसमानी बिजली का डबल अटैक, तो कई इलाकों में तूफान का तांडव; देखें आईएमडी रिपोर्ट

कल का मौसम 18 Feb 2026: दिल्ली से लेकर कश्मीर तक, और कन्याकुमारी से लेकर बिहार तक मौसम की जबरदस्त आंख मिचौली देखने को मिल सकती है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: फ़रवरी 17, 2026 5:16 अपराह्न

कल का मौसम 18 Feb 2026
Follow Us
---Advertisement---

कल का मौसम 18 Feb 2026: दिल्ली से लेकर कश्मीर तक, और कन्याकुमारी से लेकर बिहार तक मौसम की जबरदस्त आंख मिचौली देखने को मिल सकती है। बता दें कि मौसम विभाग ने उत्तर भारत के कई राज्यों में तेज तूफान, बारिश, बिजली गिरने का अलर्ट जारी कर दिया है। जिसने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। इसके अलावा पहाड़ों पर भी स्थिति बेहद चिंताजनक बनी हुई है। विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में छिटपुट हल्की से मध्यम वर्षा/हिमपात होने की संभावना है, जबकि उत्तर-पश्चिमी भारत के मैदानी इलाकों में गरज और बिजली के साथ हल्की वर्षा हो सकती है। जिससे लोगों की टेंशन बढ़ सकती है। चलिए आपको बताते है कल का मौसम कैसा रहने वाला है?

दिल्ली में कैसा रहेगा कल का मौसम?

राजधानी में दिल्ली में धीरे-धीरे गर्मी की आहट ने दिल्लीवासियों की चिंता बढ़ दी थी, लेकिन अब एक बार फिर दिल्ली में मौसम बदलने जा रहा है। दरअसल मौसम विभाग ने कल के लिए दिल्ली यूनिवर्सिटी, चांदनी चौक, पूसा, कुतुब मीनार, राजघाट, पीतमपुरा समेत कई जगहों पर विभाग ने हल्की से मध्यम बारिश, बिजली कड़कने के साथ गरज और तेज़ हवाएँ 30-40 किमी प्रति घंटे का अलर्ट जारी कर दिया है। इसके अलावा  हरियाणा की बात करें तो विभाग ने अंबाला, भिवानी, हिसार, होडल, झज्जर, कैथल समेत कई जगहों पर तेज हवाओं का अलर्ट जारी कर दिया है।

राजस्थान, एमपी में मौसम की नाराजगी

राजस्थान में भी नया पश्चिमी विक्षोभ का आगमन होने जा रहा है जिसके कारण कई जगहों पर बारिश, तेज तूफान, और बिजली गिरने का अलर्ट जारी कर दिया है। विभाग के मुताबिक जयपुर, अलवर, बीकानेर, बूंदी, दौसा, धौलपुर, जयपुर, जालौर समेत कई जगहों पर विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। साथ ही इस दौरान लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा है। वहीं अगर मध्यप्रदेश की बात  करें तो यहां भी मौसम में पूरी तरह से बदलाव देखने को मिलने जा रहा है। आईएमडी के मुताबिक सिवनी, कटनी, छिंदवाड़ा, बालाघाट, होशंगाबाद जिले में बारिश की संभावना जताई गई है।

इन जगहों पर भी मौसम को तबाही

जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फरबाद, हिमाचल प्रदेश में 17 और 18 फरवरी को और उत्तराखंड में 18 और 19 फरवरी को तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 18 फरवरी को छिटपुट वर्षा/बर्फबारी की संभावना है।अगले 3 दिनों के दौरान गुजरात, महाराष्ट्र और गोवा में अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है और उसके बाद अगले 4 दिनों में इसमें 2-3 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक वृद्धि होगी।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

अप्रैल 4, 2026

Shashi Tharoor

अप्रैल 4, 2026

Vaibhav Sooryavanshi

अप्रैल 4, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 3, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 3, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 3, 2026