---Advertisement---

Karnataka Election 2023: दिल्ली और पंजाब के बाद क्या कर्नाटक में भी चलेगा ‘झाड़ू’ का जादू, AAP ने किए ये वादे

Karnataka Election 2023: आम आदमी पार्टी कर्नाटक की सभी विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इसके लिए अभी से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

Avatar of Ravi Ranjan Raja

By: Ravi Ranjan Raja

Published: मार्च 30, 2023 3:25 अपराह्न

Karnataka Election 2023
Follow Us
---Advertisement---

Karnataka Election 2023: कर्नाटक में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बताया कि कर्नाटक में 10 मई को मतदान होना है। इसके बाद 13 मई को 224 सीटों के नतीजे सामने आ जाएंगे। चुनाव तारीख का ऐलान होते ही पूरे प्रदेश में आचार संहिता लगा दिया गया है।

अरविंद केजरीवाल ने दी अपनी प्रतिक्रिया

वहीं, विधानसभा चुनाव (Karnataka Election 2023) की तारीख का ऐलान होते ही सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपनी तैयारियां बढ़ा दी है। वहीं, आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी चुनाव को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी कर्नाटक के 224 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। साथ ही उम्मीद जताई कि नतीजे अच्छे आएंगे। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर जमकर निशाना साधा।

ये भी पढ़ें: CM Bhagwant Mann ने पंजाब के किसानों के लिए किया बड़ा ऐलान, दी ये खुशखबरी

केजरीवाल ने पीएम मोदी पर साधा निशाना (Karnataka Election 2023)

सीएम केजरीवाल ने केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी वादे तो बहुत करती है, लेकिन उसे लागू नहीं करती है। उन्होंने कहा कि जहां भी भाजपा की सरकार है वे वहां वादे कर अपनी सरकार बना लेते हैं, लेकिन सरकार बनने के बाद उन वादों को वहां लागू नहीं करते हैं। केजरीवाल ने कहा कि लेकिन आम आदमी पार्टी जो भी वादा करती है उसे पूरा भी करती है।

जालंधर उपचुनाव भी लड़ेगी ‘आप’

इस दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी जालंधर उपचुनाव में भी अपना उम्मीदवार उतारेगी। इस दौरान उन्होंने पंजाब में भी जीत की उम्मीद जताई है। साथ ही उन्होंने कहा कि- ‘ये फ्री की रेवड़ी चिल्लाते हैं लेकिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह वादे भी वही करके आते हैं जो हम पूरे करके दिखा चुके हैं।’

आप को चुनाव आयोग से शिकायत

वहीं, आप नेता संजय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि हमें चुनाव आयोग से शिकायत है। आम आदमी पार्टी की दिल्ली और पंजाब में सरकार है। साथ ही गोवा में 6 फीसदी और गुजरात में 14 फीसदी वोट मिला है। लेकिन अभी तक चुनाव आयोग ने राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा नहीं दिया है। उन्होंने चुनाव आयोग से अनुरोध करते हुए कहा कि कर्नाटक चुनाव में आम आदमी पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी वाली सभी सुविधाएं दी जाएं।’

आम आदमी पार्टी का दावा (Karnataka Election 2023)

आप नेता संजय ने कर्नाटक के लोगों से कई वादे किए हैं। उन्होंने वादा करते हुए कहा कि प्रदेश में अगर आम आदमी पार्टी की सरकार बनती है तो 100 फीसदी काम और 0 फीसदी कमीशन पर काम होगा। लोकायुक्त को पूरा पावर दिया जाएगा। साथ ही उन्होंने 24 घंटे बिजली और 300 यूनिट फ्री बिजली का वादा किया। इसके साथ ही राज्य के सरकारी स्कूल में विश्व स्तरीय एजुकेशन देने का वादा किया।

इसके साथ ही महिलाओं और विद्यार्थियों को फ्री बस ट्रांसपोर्ट, कॉन्ट्रैक्ट शिक्षकों को परमानेंट किया जाएगा। मोहल्ला क्लिनिक Poly Clinic और हॉस्पिटल की स्थापना की जाएगी। प्रति वर्ष 2 लाख लोगों को रोजगार देने का भी वादा किया है। साथ ही महिलाओं को सरकारी नौकरी में 33 फीसदी आरक्षण दिया जाएगा। किसानों को एमएसपी (MSP) और कर्जमाफी का भी वादा किया गया।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Rashifal 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026

Heatwave Alert 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026