---Advertisement---

New Parliament Inauguration: नए संसद भवन के उद्घाटन के मौके पर नई दिल्ली आने से बचें, ये रुट रहेंगे बंद

New Parliament Inauguration: रविवार (28 मई) को नए संसद भवन का उद्घाटन होना है। ऐसे में उद्घाटन और सुरक्षा की दृष्टि से नई दिल्ली के कई रास्ते बंद रहेंगे।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: मई 27, 2023 12:17 अपराह्न

New Parliament Inauguration
Follow Us
---Advertisement---

New Parliament Inauguration: रविवार (28 मई) को नए संसद भवन का उद्घाटन होना है। ऐसे में उद्घाटन और सुरक्षा की दृष्टि से दिल्ली NCR के कई रास्ते बंद रहेंगे। अगर आप भी कल किसी काम से बाहर जाने वाले हैं तो दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की तरफ से जारी इस एडवाइजरी को जरूर देख लें। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने उद्घाटन के चलते डायवर्ट किए गए रूटों की सुची जारी की है।

दोपहर 3 बजे तक प्रभावित रहेंगे रूट

बता दें, संसद भवन के उद्घाटन में कई VVIP और VIP लोग शामिल होंगे। जिसके लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने ट्रैफिक के लिए पूरे इंतजाम कर लिए हैं। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है बिना काम के इन रास्तों से जाने से लोग बचें। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी के मुताबिक, संसद भवन के उद्घाटन के चलते दिल्ली NCR के रास्ते कल सुबह 5.30 बजे से लेकर दोपहर के 3 बजे तक प्रभावित रहेंगे। इन रास्तों पर दिल्ली में कुछ सेलेक्टेड वाहनों को ही एंट्री दी जाएगी।

इन रास्तों पर बंद रहेगी आवाजाही

संसद भवन के उद्घाटन के मौके पर दिल्ली का मदर टेरेसा सेरेसेंट रोड गोलचक्कर, तालकटोरा, बाबा खड़क सिंह मार्ग, गोल डाक खाना, अशोक रोड, पटेल चौक, अशोक रोड, विंडसर प्लेस, जनपथ, LNGP के आसपास का इलाका, अकबर रोड, गोल मेथी, अकबर रोड, GKP, तीन मूर्ति, तीन मूर्ति और मदर टेरेसा सेरेसेंट रोड बंद रहेंगे। इन रास्तों पर सिर्फ सिविल सर्विस के एग्जाम देने वाले कैंडिडेट, वहां रहने वाले लोग, लेबल लगी गाड़ियां और इमरजेंसी गाड़ियों को ही एंट्री मिलेगी। बाकि लोगों को इन रास्तों से गुजरने की परमिशन नहीं होगी।

नई संसद में होंगी ये खूबिया

नए संसद भवन में लोकसभा की थीम मयूर पक्षी के आधार पर बनाई गई है, जबकि राज्यसभा को कमल थीम से बनाया गया है। नई में लोकसभा में 888 सदस्यों के बैठने की व्यवस्था है, जबकि राज्यसभा में 374 सदस्यों के बैठ सकते हैं। संयुक्त सत्र के दौरान लोकसभा को 1240 सीटों तक बढ़ाया जा सकता है। नई संसद चार मंजिला इमारत है। इसमें एक केंद्रीय कक्ष समेत लॉज, मीटिंग हॉल समेत कई अन्य सुविधाएं भी हैं। नई संसद पूरी तरह डिजिटल होगी। लोकसभा और राज्यसभा में सांसदों की चेयर के आगे कंप्यूटर स्क्रीन लगाई गई हैं।

उद्घाटन समारोह में नहीं आएंगी 19 पार्टियां

बता दें कि नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह में विपक्ष का लगभग शून्य प्रतिनिधित्व होगा। 19 पार्टियों ने घोषणा की है कि वे उद्घाटन का बहिष्कार करेंगे। विपक्षी दलों ने एक बयान जारी कर कहा कि, “प्रधानमंत्री मोदी द्वारा नए संसद भवन का उद्घाटन करने का निर्णय, राष्ट्रपति मुर्मू को पूरी तरह से दरकिनार करना, न केवल घोर अपमान है, बल्कि हमारे लोकतंत्र पर सीधा हमला है। यह अशोभनीय कार्य राष्ट्रपति के उच्च कार्यालय का अपमान करता है।”

इसे भी पढ़ेंः Delhi Electric Buses: DTC के बेड़े में शामिल हुई 100 नई इलेक्ट्रिक बसें, साल के अंत तक 1500 नई बसें लाने की है योजना

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bijnor Viral Video

अप्रैल 15, 2026

MK Stalin

अप्रैल 15, 2026

Amravati News

अप्रैल 15, 2026

MP Board 10th, 12th Result 2026

अप्रैल 15, 2026

UP News

अप्रैल 15, 2026

Donald Trump

अप्रैल 15, 2026