---Advertisement---

Parliament Winter Session: क्या CEC के खिलाफ महाभियोग लाने की है तैयारी? सदन के गलियारों में SIR को लेकर चढ़ा पारा, हंगामे के आसार

गहमा-गहमी के बीच Parliament Winter Session की शुरुआत आज हो गई है। इस दौरान सदन में एसआईआर को लेकर सियासी संग्राम छिड़ता नजर आ रहा है। कयासों की मानें तो विपक्ष एसआईआर मुद्दें पर असंतुष्टि की भाव के साथ मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ महाभियोग ला सकता है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: दिसम्बर 1, 2025 10:37 पूर्वाह्न

Parliament Winter Session
Follow Us
---Advertisement---

Parliament Winter Session: सदन के गलियारों में गहमा-गहमी का दौर शुरू है। इसकी प्रमुख वजह है संसद का शीतकालीन सत्र जिसकी शुरुआत आज से हो रही है। इस दौरान सत्तारुढ़ गठबंधन एनडीए से लेकर विपक्ष तक की स्ट्रैटजी को लेकर चर्चा जोरों पर है। सदन कि गलियारों में मतदाना सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर भी पारा चढ़ता नजर आ रहा है। एक और मुद्दा है जिस पर सबकी नजरें टिकी हैं। दावा किया जा रहा है कि विपक्ष पर्लियामेंट विंटर सेशन के दौरान ही मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ महाभियोग ला सकता है। इस अपुष्ट दावे के पीछे विपक्ष की चुनाव आयोग से कई मसलों पर असहमति बड़ा तर्क है। ऐसे में आइए हम आपको शीतकालीन सत्र से जुड़े अपडेट बताते हैं।

क्या CEC के खिलाफ महाभियोग लाने की है तैयारी?

इस सवाल का अभी स्पष्ट रूप से कुछ जवाब नहीं दिया जा सकता है। दैनिक भास्कर की एक रिपोर्ट के मुताबिक विपक्ष इस मसले पर गंभीरता से विचार कर रहा है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो एसआईआर पर विपक्ष का तल्ख रुख और राहुल गांधी का लगातार चुनाव आयोग के खिलाफ हमला बोलना, इसका कारण बन सकता है। यही वजह है कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग लाने की चर्चा जोरों पर है। अब देखना दिलचस्प होगा कि विपक्ष इस मसले पर क्या रुख अपनाता है।

सदन के गलियारों में SIR को लेकर चढ़ा पारा!

सबसे प्रमुख मुद्दा है एसआईआर जिसको लेकर दिल्ली के सियासी गलियारों का पारा चढ़ा है। विपक्षी दलों की संभावित स्ट्रैटजी है कि वे एसआईआर के खिलाफ लोकसभा से लेकर राज्यसभा तक में हुंकार भरेंगे। बंगाल में टीएमसी हो या झारखंड की झामुमो, बिहार की राजद, यूपी से सपा, केन्द्र में कांग्रेस सभी मुखरता के साथ एसआईआर के खिलाफ बिगुल फूंक चुके हैं। यही वजह है कि संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान लोकसभा से राज्यसभा तक एसआईआर को लेकर सियासी जंग छिड़ने के आसार हैं।

हंगामेदार हो सकता है Parliament Winter Session का पहला दिन!

इसके आसार पहले से ही जताए जा रहे हैं। दरअसल, पिछले कुछ वर्षों तक संसद के सत्रों पर नजर डालें तो ज्यादातर दिन हंगामे की भेंट चढ़े नजर जाएंगे। यही वजह है कि आज 1 दिसंबर, 2025 को शुरू हो रहे संसद के शीतकालीन सत्र को लेकर भी ऐसी ही संभावना जताई जा रही है। दावा किया जा रहा है कि 11 बजे से शुरू होने वाली लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही के दौरान विपक्ष एसआईआर व अन्य कुछ मुद्दों को लेकर आवाज उठाएगा जिससे सत्र के हंगामेदार होने के आसार हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 25 October 2026

अक्टूबर 24, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 24, 2026

Rain Alert 25 October 2026

अक्टूबर 24, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 24, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 24, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 24, 2026