---Advertisement---

Rahul Gandhi ने फिर सबको चौंकाया, सुबह 4 बजे आजादपुर मंडी पहुंचे, सब्जियों के बढ़ते दामों पर लोगों से की बातचीत

Rahul Gandhi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी मंगलवार सुबह आजादपुर मंडी में सब्जी विक्रेताओं से मिलने पहुंचे। इस दौरान वह सब्जी वालों से बातचीत करते नजर आए।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: अगस्त 1, 2023 10:26 पूर्वाह्न

Rahul Gandhi
Follow Us
---Advertisement---

Rahul Gandhi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर सबको चौंका दिया है। दिल्ली की आजादपुर मंडी में आज (1 अगस्त, मंगलवार) सुबह लोग उस वक्त हैरान रह गए जब कांग्रेस नेता राहुल गांधी अचानक मंडी पहुंचे। राहुल गांधी के साथ उनके सुरक्षा कर्मी भी थे।

इस दौरान वे सब्जी और फल विक्रेताओं से मुलाकात करते नजर आए। राहुल गांधी ने सब्जी विक्रेताओं से उनका हाल जाना और सब्जियों की बढ़ती कीमतों के बारे में पूछा। उन्होंने विक्रेताओं को आ रही समस्याओं के बारे में भी जाना।

काफी देर तक मंडी में रुके राहुल गांधी

जैसे ही राहुल गांधी सब्जी मंडी पहुंचे तो वहां भीड़ लग गई। न्यूज़ एजेंसी PTI ने इसका एक वीडियो भी ट्वीट किया है। वीडियो में राहुल गांधी लोगों से बातचीत करते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है की मंडी में काफी देर रुकने के बाद राहुल गांधी वहां से रवाना हुए।

दरअसल, बीते दिनों एक सब्जी विक्रेता का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। वीडियो में सब्जी विक्रेता अपनी आपबीती बता रहा था की कैसे बढ़ती महंगाई के चलते वो सब्जियां नहीं खरीद पा रहा है। इस वीडियो को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी ट्वीट किया था।

‘देश को दो वर्गों में बांटा जा रहा है!’

वीडियो ट्वीट करते हुए राहुल गांधी ने लिखा था, “देश को दो वर्गों में बांटा जा रहा है! एक तरफ सत्ता संरक्षित ताकतवर लोग हैं जिनके इशारों पर देश की नीतियां बन रही हैं और दूसरी तरफ है आम हिंदुस्तानी, जिसकी पहुंच से सब्जी जैसी बुनियादी चीज भी दूर होती जा रही हैं। हमें अमीर-गरीब के बीच बढ़ती इस खाई को भर, इन आंसुओं को पोंछना होगा।”

ट्रैक्टर चलाते भी दिखे थे राहुल गांधी

बता दें की ये पहला मौका नहीं है जब राहुल गांधी ने सभी को हैरान किया हो। इससे पहले राहुल गांधी दिल्ली के करोल बाग की एक बाइक रिपेयरिंग शॉप में पहुंचे थे, जहां उन्होंने मोटर मैकेनिकों से बात की थी। उस दौरान वे कार रिपेयर करते हुए दिखाई दिए थे। जबकि, हरियाणा के सोनिपत में राहुल गांधी किसानों के साथ ट्रैक्टर चलाते नजर आए थे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मई 30, 2026

Punjab News

मई 30, 2026

Punjab News

मई 30, 2026

Rashifal 31 May 2026

मई 30, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 30, 2026

Punjab News

मई 30, 2026