---Advertisement---

Rain Alert 25 March 2026: दिल्ली-एनसीआर में तूफानी बारिश का मंडराया खतरा, तो बिहार में आकाशीय बिजली की आशंका से सहमे ग्रामीण! जानें वेदर रिपोर्ट

Rain Alert 25 March 2026: दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर करवट लेने जा रहा है, जिससे लोगों की टेंशन बढ़ गई है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मार्च 24, 2026 6:34 अपराह्न

Rain Alert 25 March 2026
Follow Us
---Advertisement---

Rain Alert 25 March 2026: दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर करवट लेने जा रहा है, जिससे लोगों की टेंशन बढ़ गई है। बता दें कि हाल ही में राजधानी और आसपास इलाकों में 2 दिन बारिश हुई थी। जिसकी वजह से लोगों की जाम की समस्या से दो चार होना पड़ा था। वहीं एक बार फिर विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। इसके अलावा बिहार, यूपी, झारखंड में भी विभाग की तरफ से बिजली गिरने का अलर्ट जारी कर दिया है। विभाग ने लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा है। इसके अलावा पहाड़ों पर विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। छिटपुट हल्की बारिश के साथ गरज, बिजली और तेज हवाएं चलने की संभावना है। चलिए आपको बताते है देशभर का वेदर रिपोर्ट

दिल्ली-एनसीआर मे मौसम का बदलेगा मिजाज

दिल्ली-एनसीआर में बदलते मौसम के बीच अब तूफानी बारिश का खतरा मंडराने लगा है। मौसम विभाग की ताज़ा भविष्यवाणी के अनुसार आने वाले 24 से 48 घंटों में राजधानी और आसपास के इलाकों में तेज आंधी, बिजली गिरने और भारी बारिश की संभावना जताई गई है। विभाग के मुताबिक 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश होगी। कुछ जगहों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है।

बिहार, झारखंड में बिजली गिरने का अलर्ट – Rain Alert 25 March 2026

बिहार और झारखंड में मौसम ने अचानक करवट ली है, और अब बिजली गिरने (आकाशीय बिजली) का खतरा बढ़ गया है। मौसम विभाग ने दोनों राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है, जिससे लोगों में चिंता बढ़ गई है। इस दौरान विभाग ने लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा है। इससे पहले तूफान आफत में कई जगहों पर जान माल के नुकसान की खबरें सामने आई थी। खासतौर पर ग्रामीण इलाकों में ज्यादा खतरा पैदा हो गया है। इस आसमानी आफत से फसलों को भी नुकसान पहुंच सकता है।

पहाड़ों पर कैसा रहेगा मौसम का हाल?

दो लगातार पश्चिमी विक्षोभों के कारण, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में छिटपुट से लेकर व्यापक वर्षा के साथ गरज और तेज हवाएं चलने की संभावना है। इस सप्ताह उत्तर-पूर्व और उससे सटे पूर्वी भारत में छिटपुट से लेकर व्यापक वर्षा के साथ गरज/बिजली और तेज हवाएं चलने की संभावना है। उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 25 और 27 तारीख को, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में 24, 27 और 28 तारीख को तथा नागालैंड में 28 मार्च, 2026 को भारी वर्षा की संभावना है।

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अप्रैल 18, 2026

Punjab News

अप्रैल 18, 2026

Punjab News

अप्रैल 18, 2026

Rashifal 19 April 2026

अप्रैल 18, 2026

Heatwave Alert 19 April 2026

अप्रैल 18, 2026

Anurag Dhanda

अप्रैल 18, 2026