---Advertisement---

Rape Case in Delhi: दिल्ली के जीबी पंत अस्पताल में महिला कर्मचारी के साथ दरिंदगी, हैवानियत की सारी हदें की पार

दिल्ली के जीबी पंत अस्पताल में एक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। कहा जा रहा है कि एक महिला कर्मचारी के साथ उसके परिचित ने ही हैवानियत की सारें हदें पार कर दीं।

Avatar of Ravi Ranjan Raja

By: Ravi Ranjan Raja

Published: मई 5, 2023 6:47 पूर्वाह्न | Updated: मई 5, 2023 11:28 अपराह्न

Rape Case in Delhi
Follow Us
---Advertisement---

Rape Case in Delhi: दिल्ली के जीबी पंत अस्पताल में एक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। कहा जा रहा है कि एक महिला कर्मचारी के साथ उसके परिचित ने ही हैवानियत की सारें हदें पार कर दीं। शख्स ने पहले महिला पर जानलेवा हमला किया और जब वह बेहोश हो गई तो उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें: Aam Aadmi Clinics: CM Kejriwal और CM Mann आज पंजाब के लोगों को देंगे सौगात, 79 आम आदमी क्लीनिक का करेंगे लोकार्पण

वारदात के बाद युवक मौके से फरार

जानकारी के अनुसार युवक ने सबसे पहले महिला कर्मचारी के सिर पर किसी भारी वस्तु से हमला किया, जिसमें महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके बाद युवक ने महिला के दांत तोड़ दिए। वहीं, जब महिला बेहोश हो गई तो उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। वारदात के बाद युवक मौके से फरार हो गया।

डीसीपी ने रेप की घटना से किया इनकार

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया। कहा जा रहा है कि महिला की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, घटना को लेकर डीसीपी संजय कुमार सेन ने बताया कि पीड़ित महिला के साथ रेप की घटना नहीं हुई है। मेडिकल जांच के अनुसार उनके सिर पर किसी भारी वस्तु से वार किया गया और उसके दांत तोड़ दिए गए। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

स्वाती मालीवाल ने क्या कहा?

वहीं, घटना के बाद दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाती मालीवाल ने भी ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा कि- ‘जी बी पंत अस्पताल में महिला के साथ उसके जानकार द्वारा रेप और जानलेवा हमले का केस सामने आया है। उसको बहुत ज़्यादा भयावह अंदरूनी चोटें आयी हैं और हालत नाज़ुक है। कल DCW मेम्बर किरण नेगी उनसे मिली थी और हमने पुलिस को तलब किया है। हमारी टीम महिला की हर संभव मदद कर रही है।’

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

हरपाल सिंह चीमा

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Leave a Comment