---Advertisement---

दिल्ली के भारत मंडपम में Rashtriya Nadi Manthan 2024 का किया गया आयोजन, नदियों के संरक्षण, पुनर्जीवनल समेत इन मुद्दों पर हुई चर्चा; जानें डिटेल

Rashtriya Nadi Manthan 2024: बढ़ते प्रदूषण के कारण लगातार नदियां प्रदूषित होती जा रही है, जिसके संरक्षण को लेकर भारत के कई गणमान्य लोगों ने इन विषयों पर चर्चा हुई।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: नवम्बर 17, 2024 4:06 अपराह्न

Rashtriya Nadi Manthan 2024
Follow Us
---Advertisement---

Rashtriya Nadi Manthan 2024: दिल्ली के प्रगति मैदान में स्थित भारत मंडप में हाल ही में Rashtriya Nadi Manthan 2024 का आयोजन किया गया था। बता दें कि इस मंथन में देश के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। जिसमे भारत के पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविद, दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना,पूज्य स्वामी कैलाशनंद जी, श्रीमान गौरंगा दास जी, इसके अलावा कुंवर शेखर विजेंद्र भी मौजूद रहे। नदियों का जीवंत रखने के लिए इसे अच्छा पहल माना जा रहा है। बढ़ते प्रदूषण के कारण लगातार नदियां दूषित होती जा रही है। गौरतलब है कि नदियों को सुरक्षित और पुनर्जीवन पर भी इस दौरान चर्चा की गई, जिसे एक सकारात्मक पहल माना जा रहा है।

Rashtriya Nadi Manthan 2024 में नदियों के संरक्षण और पुनर्जीवन पर हुई चर्चा

इस दौरान Rashtriya Nadi Manthan 2024 में जल संसाधनों की दशा और दिशा पर चर्चा हुई। मालूम हो कि इसका आयोजन शोभित यूनिवर्सिटी और जेपी माथुर चैरिटेबल ट्रस्ट ने संयुक्त रूप से किया था। इस मंथन का मुख्य उद्देश्य लगातार दूषित हो रही नदियां को पुनर्जीवन और संरक्षण पर विचार करना था। इस दौरान दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने लोगों को संबोधित किया और इसपर अपना राय रखी।

Rashtriya Nadi Manthan 2024 में पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविद ने क्या कहा?

बता दें कि कुंवर शेखर वीजेंद्र, कुलाधिपति शोभित विश्वविद्यालय एवं सलाहकार भारतीय नदी परिषद द्वारा भारत के पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद को इस मंथन में आमंत्रित किया गया था। बता दें कि पूर्व राष्ट्रपति ने इसकी जानकारी खुद अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर दी। उन्होंने लिखा कि “आज ‘राष्ट्रीय नदी मंथन 2024’ में सम्मिलित होने का अवसर मिला। Water Vision 2047 के अंतर्गत नदियों के संरक्षण, पुनर्जीवन व जल प्रबंधन के लिए प्रयासों की आवश्यकता है।

यह हमारे जल संसाधनों को सहेजने व आने वाली पीढ़ियों केलिए समृद्ध जल धरोहर सुनिश्चित करने की ओर महत्वपूर्ण कदम है”।

कौन है शोभित विश्वविद्यालय के कुलाधिपति कुंवर शेखर वीजेंद्र?

आपको बता दें कि कुंवर शेखर वीजेंद्र शोभित विश्वविद्यालय के कुलाधिपति और भारतीय नदी परिषद के सलाहकार भी है। बता दें कि Rashtriya Nadi Manthan 2024 के आयोजन में उनका बड़ा योगदान रहा है। कुंवर शेखर वीजेंद्र लगातार नदियों के संरक्षण और पुनर्जीवन योगदान दे रहे है ताकि आने वाली पीढ़ी को भी इसका लाभ मिल सके।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अप्रैल 28, 2026

Punjab News

अप्रैल 28, 2026

Punjab News

अप्रैल 28, 2026

Punjab News

अप्रैल 28, 2026

Rashifal 29 April 2026

अप्रैल 28, 2026

कल का मौसम 29 April 2026

अप्रैल 28, 2026