---Advertisement---

Seelampur Murder Case:बाउंसर से Lady Don Zikra बनने की कहानी, देखें कैसे कुणाल से इंतकाम लेने के चक्कर में निबट गई ज़िक्रा

Seelampur Murder Case में Lady Don Zikra को पकड़ लिया गया है। उस पर कुणाल की हत्या करने का आरोप है। जिकरा का पूरे इलाके में खौफ है। आज हम आपको लेडी डॉन की कहानी बताएंगे।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अप्रैल 19, 2025 1:21 अपराह्न

Seelampur Murder Case
Follow Us
---Advertisement---

Seelampur Murder Case: मीडिया से लेकर सोशल मीडिया पर दिल्ली का सीलमपुर छाया हुआ है। यहां पर एक 17 साल के कुणाल नाम के लड़के को कुछ स्थानीय गुंडागर्दी करने वाले लोगों ने बुरी तरह से चाकूओं से गोद कर मार दिया। इस मामले में जिकरा नाम की लड़की को गिरफ्तार किया गया है। जिकरा को सीलपुर की ‘लेडी डॉन’ कहा जाता है। इसे पिस्टल का शौक तो है ही, इसके साथ ही खुलकर गुंडागर्दी भी करती है। जिकरा जितनी खूबसूरत है वो उतनी ही खतरनाक भी है। Instagram Reel बनाने का शौक रखने वाली जिकरा की गुंडी बनने की कहानी काफी हैरान करने वाली है। आज हम आपको Seelampur Murder Case का क्या है पूरा मामला? इसके बारे में बताएंगे और आरोपी लेडी डॉन जिकरा के बारे में भी जानेंगे।

Seelampur Murder Case की ये है कहानी

दो दिन पहले गुरुवार की शाम को करीब 8.30 बजे के आस-पास एक लड़के को कुछ लोगों ने चाकुओं से गोदकर मौत के घाट उतार दिया था।

Watch Video

ये घटना जे ब्लॉक, न्यू सीलमपुर की बताई जा रही है। मृतक के पिता ने दिल्ली के सीएम और देश के प्रधानमंत्री से न्याय की गुहार लगाई है। इस हत्या से पूरे इलाके में खौफ का माहौल है। आस-पास प्रदर्शन चल रहे हैं। कुणाल के पिता ओटो चालक बताए जा रहे हैं। पिता के बीमार होने के कारण कुणाल के कंधों पर ही पूरे परिवार का बोझ था।

कुणाल की हत्या का आरोप लेडी डॉन जिकरा और उसके साहिल पर लगा है। मृतक की मां का कहना है कि,जिकरा की लड़ाई लाला नाम के लड़के से चल रही थी। क्योंकि वह भी गिहारा समाज से आते हैं, इसलिए उसने उसके बेटे की हत्या कराई है। परिजनों का साफ कहना है कि, कुणाल की दुश्मनी किसी से नहीं थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बाउंसर से Lady Don Zikra कैसे बनी?

जिकरा फिलहाल पुलिस के हत्थे चढ़ चुकी है। मामले की जांच की जा रही है। इसके साथ ही Google पर जिकरा के बारे में काफी सर्च किया जा रहा है। जिकरा को लेकर कहा जा रहा है कि, वो हथियारों का शौक रखती है। सीलमपुर के आस-पास इलाके में लेडी डॉन के नाम से फेमस जिकरा का काफी खौफ है। कुछ दिन पहले ही गैर-कानूनी हथियार रखने के कारण उसे पुलिस ने गिरफ्तार किया था। खबरों की मानें तो Lady Don Zikra बनने से पहले वह गैंगेस्टर हाशिम बाबा की पत्नी की सुरक्षा में एक बाउंसर यानी की गार्ड के रुप में काम करती थी। लेकिन उसके बाद वह सीलमपुर के एक गैंगेस्टर शोएब-मस्तान से जुड़ गई। उसके बाद उसने अपना दबदबा बनान शुरु कर दिया। जिकरा को इंस्टाग्राम रील का बहुत शौक है। वो अकसर डांस करते हुए वीडियोज को पोस्ट करती रहती है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

कल का मौसम 14 May 2026

मई 13, 2026

Rain Alert 14 May 2026

मई 13, 2026

PM Modi

मई 13, 2026

कल का मौसम 13 May 2026

मई 12, 2026

Rain Alert 13 May 2026

मई 12, 2026

कल का मौसम 12 May 2026

मई 11, 2026