---Advertisement---

Viral Video: मसीहा! दिल्ली एयरपोर्ट पर युवक को अचानक आया हार्ट अटैक, CISF जवान के तुरंत एक्शन से बची जान, जानिए कैसे

Viral Video: दिल्ली के एयरपोर्ट पर एक शख्स को पड़ा दिल का दौरा, बेहोश होने के बाद एक सीआईएसएफ के जवान ने इस तरह बचाई जान, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 22, 2024 2:38 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के कर्मी द्वारा मंगलवार को दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर कार्डियक अरेस्ट से पीड़ित एक यात्री की जान बचाई गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो जिसने भी देखा मसीहा बने सीआईएसएफ के जवान की तारीफ किए बिना नहीं रह सका। यह वीडियो फिलहाल सोशल मीडिया पर चर्चा में है जिसमें आप देखेंगे कि कैसे शख्स बेहोश हो जाता है। इसके बाद वहां मौजूद सीआईएसफ का एक अधिकारी दौड़कर उसकी जांच करता है और फिर उसे सीपीआर देता है।

शख्स की इस तरह बचाई गई जान

वायरल हो रहे इस वीडियो की बात करें तो कहा जा रहा है कि आईटीआई एयरपोर्ट के टर्मिनल 2 से श्रीनगर की फ्लाइट के लिए रवाना हुए अर्शिद अयूब को कार्डियक अरेस्ट के कारण बेहोशी आ गई। इसके बाद वहां मौजूद सीआईएसएफ ने दौड़कर पहले उसकी जांच की और उसके बाद उसे त्वरित सीपीआर दिया जिसकी वजह से शख्स की जान बच गई। वीडियो में आप देखेंगे कि कैस सीआईएसफ का जवान उस मरीज की जान बचाने में जुटा हुआ है। निश्चित तौर पर वह मसीहा बनकर आया था।

अस्पताल में भर्ती मरीज

वायरल वीडियो के साथ इस बात की भी जानकारी दी गई है कि मरीज को दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। सीआईएसएफ के द्वारा इस बात की पुष्टि की गई है।

आखिर क्या है सीपीआर

बता दे कि सीपीआर एक त्वरित आपातकालीन प्रक्रिया है जिसका प्रयोग उन व्यक्तियों को होश में लाने के लिए किया जाता है जिनकी सांस या फिर धड़कन कुछ समय के लिए रुक गई हो। इसमें मरीज की छाती को दबाया जाता है ताकि रक्त संचार बनी रहे और फेफड़ों को ऑक्सीजन मिलने के लिए सांसों को बचाया जा सकता है। सीपीआर का मतलब है कार्डियो पल्मोनरीरिस सिटेशन जो फर्स्ट एड है जिसमें किसी भी मरीज को अगर सांस लेने में दिक्कत हो रही हो और वह बेहोश हो जाए तो उसकी जान बचाई जा सकती है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Muzaffarnagar Viral Video

अक्टूबर 24, 2026

Health Tips

अक्टूबर 24, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 23, 2026

Rain Alert 24 October 2026

अक्टूबर 23, 2026

Viral Video

अक्टूबर 23, 2026

Maharashtra Viral Video

अक्टूबर 23, 2026