---Advertisement---

India-Pakistan: पाकिस्तान की जेलों में बंद भारतीयों की जल्द होगी रिहाई! विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान को सौंपी कैदियों की लिस्ट

India-Pakistan: जुलाई की शुरुआत होते ही भारत-पाकिस्तान ने एक दूसरे की जेलों में बंद कैदियों और मछुआरों की लिस्ट सौंपी है। ये सभी अपनी सजा पूरी कर चुके हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: जुलाई 1, 2023 4:05 अपराह्न

India-Pakistan
Follow Us
---Advertisement---

India-Pakistan: भारत-पाकिस्तान का एक लंबा इतिहास रहा है। दोनों देशों के बीच कई जंग तक हो चुकी है। यूं तो पाकिस्तान भारत का पड़ोसी है। बावजूद इसके आज तक दोनों देशों के रिश्ते नहीं सुधर पाए हैं। भारत-पाकिस्तान की जेलों को दोनों देशों के हजारों कैदी बंद है। जुलाई महीने की शुरुआत होते ही दोनों देशों में एक दूसरे की जेलों में बंद कैदियों और मछुआरों की लिस्ट सौंपी है। भारत की ओर से कुल 254 भारतीय मछुआरे और चार कैदियों को लिस्ट पाकिस्तान को सौंपी गई है। ये कैदी अपनी सजा पूरी कर चुके हैं और उनकी रिहाई जल्द होनी है। ऐसे में भारत ने इनकी रिहाई जल्द करने की मांग की है।

भारतीयों की रिहाई जल्द करने की मांग

दरअसल, दोनों देशों को बीच 2001 में एक समझौता (Consular Agreement) हुआ था। इस समझौते के मुताबिक, दोनों देश 1 जनवरी और 1 जुलाई को कैदियों की लिस्ट जारी करते हैं। इस लिस्ट में उन कैदियों के नाम शामिल होते हैं जो अपनी सजा पूरी कर चुके हैं। ऐसे में जुलाई के शुरू होते ही दोनों देशों ने एक दूसरे को कैदियों की सूची सौंपी है। भारत द्वारा जारी की गई लिस्ट में पाकिस्तान के 343 नागरिक कैदियों और 74 मछुआरों के नाम शामिल हैं।

अब तक भारत लौटे 2,559 मछुआरे और 63 कैदी

भारतीय विदेश मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान के अनुसार भारत ने पाकिस्तान से उनके कैदियों की जल्द रिहाई की मांग की है। बयान में भारत ने 254 भारतीय मछुआरों और चार नागरिक कैदियों को जल्द रिहा करने को कहा है। ये सभी कैदी अपनी सजा पूरी कर चुके हैं। इसके अलावा भारत ने यहां की जेलों में बंद पाकिस्तानी कैदियों और मछुआरों की राष्ट्रीयता की स्थिति की पुष्टि करने का भी आग्रह किया है। बयान के अनुसार, 2014 से अब तक 2,559 भारतीय मछुआरे और 63 भारतीय नागरिक कैदी पाकिस्तान से वापस लौट चुके हैं। जबकि, इस साल 398 भारतीय मछुआरों और पांच नागरिक कैदियों को वापस लाया गया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

High Blood Pressure

अप्रैल 16, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Heatwave Alert 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026