---Advertisement---

Baidyanath Temple में श्रद्धालुओं को मिलेगी AI की सुविधा, श्रावणी मेले में बाबा बैद्यनाथ धाम आने वाले भक्तों को क्या होगा फायदा?

Baidyanath Temple: झारखंड में मौजूद बाबा बैद्यनाथ धाम भक्तों की आस्था का विशेष केन्द्र है. यहां पर हर साल श्रावणी मेला लगता है. जिसमें श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटती है. इस भक्तिमय मेले की शुरुआत 11 जुलाई से हो रही है. मेले का आयोजन दुम्मा में होगा. आपको बता दें, ये मेला सुल्तानगंज से लेकर बाबाधाम त लगता है. 108 किलोमीटर क्षेत्र में फैले इस मेले में दुनियाभर से भक्त जुटते हैं.

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जुलाई 10, 2025 9:55 अपराह्न

Baidyanath Temple
Follow Us
---Advertisement---

Baidyanath Temple: झारखंड में मौजूद बाबा बैद्यनाथ धाम भक्तों की आस्था का विशेष केन्द्र है. यहां पर हर साल श्रावणी मेला लगता है. जिसमें श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटती है. इस भक्तिमय मेले की शुरुआत 11 जुलाई से हो रही है. मेले का आयोजन दुम्मा में होगा. आपको बता दें, ये मेला सुल्तानगंज से लेकर बाबाधाम त लगता है. 108 किलोमीटर क्षेत्र में फैले इस मेले में दुनियाभर से भक्त जुटते हैं.

Baidyanath Temple में भक्तों को मिलेगी AI की सुविधा

गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर सावन शुरु होने से पहले शिव भक्तों ने आज सुल्तानगंज में गंगा से जल भरा है। अब भक्त 108 किलोमीटर लंबी यात्रा देवघर तक पूरी करेंगे. खबरों की मानें तो इस साल Baidyanath Temple में 50 से 60 लाख लोग पहुंच सकते हैं. इसी हिसाब से शासन और प्रशासन ने तैयारी की है. प्रशासन ने भक्तों की सुविधा के लिए इस बार AI की सुविधा दी है. स्नानगृह, शौचालय, चिकित्सा शिविर की जानकारी के लिए भक्तों को क्यूआर कोड स्कैन करना होगा, इसके बाद वो इन सुविधाओं का लाभ ले सकेंगे. इसके साथ ही मेले में किसी भी तरह के VIP दर्शन नहीं होंगे.

सुरक्षा के लिए लगा ड्रोन

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित चैटबोट ऐप का आरंभ होने से भक्तों से सूचना से लेकर सुविधा तक पहुंच पाना बहुत आसान हो जाएगा. वहीं, सुरक्षा के लिए ड्रोन की सुविधा का प्रारंभ किया गया है.

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अक्टूबर 9, 2026

Punjab News

अक्टूबर 9, 2026

Rain Alert 10 October 2026

अक्टूबर 9, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 9, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 9, 2026

Nobel Peace Prize 2026

अक्टूबर 9, 2026