---Advertisement---

Dharavi Mosque: संजौली के बाद धारावी में मस्जिद के अवैध निर्माण को लेकर तनाव! BMC की कार्रवाई से पहले छावनी बना शहर

Dharavi Mosque: बीते दिनों की बात है जब हिमाचल प्रदेश के संजौली में मस्जिद के कथित अवैध निर्माण को लेकर लगभग पूरे राज्य में विरोध प्रदर्शन देखा गया था।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: सितम्बर 21, 2024 12:24 अपराह्न

Dharavi Mosque
Follow Us
---Advertisement---

Dharavi Mosque: बीते दिनों की बात है जब हिमाचल प्रदेश के संजौली में मस्जिद के कथित अवैध निर्माण को लेकर लगभग पूरे राज्य में विरोध प्रदर्शन देखा गया था। अब देश की आर्थिक राजधानी कही जाने वाली मुंबई के धारावी शहर से सुभानिया मस्जिद के अवैध निर्माण को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। (Dharavi Mosque)

जानकारी के मुताबिक धारावी में स्थित सुभानिया मस्जिद के अवैध निर्माण की शिकायत मिलने के बाद बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) की टीम कार्रवाई के लिए पहुंची। इस दौरान मुस्लिम समुदाय से जुड़े लोगों ने कार्रवाई से पहले ही विरोध प्रदर्शन किया जिसके बाद आनन-फानन में एहतियात के तौर पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर शहर को छावनी में तब्दील कर दिया गया है।

प्रदर्शनकारियों की मांग

धारावी में स्थित सुभानिया मस्जिद के कथित अवैध निर्माण को लेकर बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) की टीम कार्रवाई के लिए पहुंची है। दावा किया जा रहा है कि BMC के कर्मचारियों द्वारा मस्जिद के अवैध हिस्से को जमींदोज किया जाएगा। बीएमसी की कार्रवाई से पहले ही स्थानीय मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा व्यापक तौर पर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि मस्जिद को न तोड़ा जाए। भारी संख्या में मौजूद प्रदर्शनकारियों को देखते हुए पुलिस ने एहतियात के तौर पर भारी संख्या में जवानों की तैनाती की है ताकि स्थिति को बिगड़ने से रोका जा सके।

मुख्यमंत्री से मिलीं कांग्रेस नेत्री

धारावी में मस्जिद के अवैध निर्माण को लेकर चल रहे विवाद के बीच मुंबई क्षेत्रीय कांग्रेस समिति की अध्यक्ष और सांसद वर्षा एकनाथ गायकवाड़ ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से बीते शाम मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मस्जिद की डिमोलिशन कार्रवाई रोकने के लिए सीएम को पत्र भी सौंपा। वर्षा गायकवाड़ के मुातबिक सीएम शिंदे ने इस मामले में आश्वासन दिया की तोड़क कार्यवाही पर रोक लगा दी जायेगी। हालाकि इसके बावजूद बीएमसी की टीम आज मस्जिद तोड़ने धारावी पहुंची है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

हरपाल सिंह चीमा

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026