---Advertisement---

‘हिंदुस्तान में ही हिंदू होना घातक..’ Pahalgam Terror Attack के बाद आगबबूला हुए पंडित Dhirendra Shastri, हिंदुओं से कर दी ये बड़ी अपील

सनातन के ध्वजवाहक पंडित Dhirendra Shastri ने पहलगाम आतंकी हमले की निंदा करते हुए हिंदुओं से बड़ी अपील कर दी है। धीरेन्द्र शास्त्री ने इशारों-इशारों में कहा है कि हिंदुओं के एक होने का समय आ गया है। यदि अभी नहीं एकजुट हुए, तो कब होंगे।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अप्रैल 24, 2025 11:48 पूर्वाह्न

Dhirendra Shastri
Follow Us
---Advertisement---

Dhirendra Shastri: कश्मीर में आतंकियों के कुकृत्य से पूरा देश द्रवित हो उठा है। चौक-चौराहों से लेकर गली-मोहल्लों तक आतंकियों के कुकृत्य की भर्त्सना की जा रही है। मानवता पर बड़ा हमला बताते हुए लोग आतंकियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की बात कर रहे हैं। इसी बीच पंडित धीरेन्द्र शास्त्री की प्रतिक्रिया भी आई है। Pahalgam Terror Attack का जिक्र करते हुए धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने ऐसी गंभीर बात कही है, जो लोगों को सोचने पर मजबूर कर सकती है। Dhirendra Shastri का कहना है कि हिंदुस्तान में ही हिंदू होना अगर घातक हो जाए इससे बड़ा कोई दुर्भाग्य नहीं होगा। बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर ने पहलगाम आतंकी हमले पर रोष व्यक्त करते हुए हिंदुओं से खास अपील कर दी है।

Pahalgam Terror Attack के बाद आगबबूला हुए पंडित Dhirendra Shastri

अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल से वीडियो जारी कर पंडित धीरेन्द्र शास्त्री ने पहलगाम आतंकी हमले पर रोष व्यक्त किया है। धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने कहा है कि “हिंदुस्तान में ही हिंदू होना अगर घातक हो जाए इससे बड़ा दुर्भाग्य नहीं होगा। पहलगाम की घटना, इस सदी की निंदनीय घटना है। आतंकियों ने ना ये पूछा कि आप किस जाति के हो और ना यह पूछा कि तमिल बोलते हो या मराठी, गुजराती। उन्होंने सिर्फ पूछा तुम हिंदू हो और गोली मार दी। इससे बड़ा दुर्भाग्य देश का नहीं हो सकता।” Dhirendra Shastri आगे कहते हैं कि “हिंदुओं के लिए सबसे बड़ी चुनौती यह हो गई कि अब तुम हिंदुस्तान में हिंदू होने पर खतरे में हो, क्योंकि हमें लगता है कि हम लोग बटे हैं। पहलगाम की वो 26 जिंदगियां बसने के पहले ही उजड़ गईं। क्या बीत रही होगी मृतकों के परिजनों पर।”

पहलगाम आतंकी हमले के बाद पंडित धीरेन्द्र शास्त्री की हिंदुओं से बड़ी अपील

सजग और अलर्ट होने की बात करते हुए बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर ने हिंदुओं से बड़ी अपील कर दी है। Pahalgam Terror Attack को सबक के तौर पर लेते हुए धीरेन्द्र शास्त्री ने कहा है कि “हिंदुओं के लिए इस घटना ने बड़ी चिंता जाहिर कर दी है। कौन कहता है आतंक का मजहब नहीं होता। देख लो पहलगाम की घटना को। इस घटना ने विचार करने पर छोड़ दिया है। ईंट का जवाब तो पत्थर से देना चाहिए। पाकिस्तान सुधर नहीं सकता है ये तो तय है। हम यही अंत में कहेंगे हिंदुओं से कि अब नहीं जागे तो कभी नहीं जागे। इसलिए हम सबको एकजुट होकर के अपनी शक्ति बल को बढ़ाना पड़ेगा। शस्त्र और शास्त्र दोनों का संवर्धन और संरक्षण करना पड़ेगा।” Dhirendra Shastri की ये प्रतिक्रिया तेजी से प्रसारित हो रही है और लाखों की संख्या में लोग वीडियो देख चुके हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

मार्च 29, 2026

CM Yogi Adityanath

मार्च 29, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 29, 2026

MP Board Result 2026

मार्च 29, 2026

Anurag Dhanda

मार्च 29, 2026

CM Mohan Yadav

मार्च 29, 2026