---Advertisement---

Dhirendra Shastri ने बताया शादी के बाद का प्लान! हिंदुओं की आबादी बढ़ाने के साथ मुसलमानों की घर वापसी पर भी बोले, देखें वीडियो

कथावाचक Dhirendra Shastri ने मुसलमानों की 'घर वापसी' के साथ हिंदुओं की आबादी बढ़ाने पर भी जोरदार प्रतिक्रिया दी है। धीरेन्द्र शास्त्री के नए बयान को लेकर संग्राम छिड़ा है और प्रतिक्रियाओं का दौर जारी है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: फ़रवरी 24, 2026 3:03 अपराह्न

Dhirendra Shastri
Follow Us
---Advertisement---

Dhirendra Shastri: लाखों सनातनियों के बीच अपनी कथावाचन शैली को लेकर लोकप्रिया बाबा बागेश्वर एक बार फिर बयानों को लेकर चर्चा में हैं। बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेन्द्र शास्त्री ने मुसलमानों की ‘घर वापसी’ और हिंदुओं की आबादी का जिक्र कर बड़ी बात कह दी है।

धीरेन्द्र शास्त्री ने अपनी शादी के बाद का प्लान बताते हुए कहा है कि वे भी हिंदुओं की आबादी बढ़ाने में अपना योगदान देंगे। हालांकि, बाबा बागेश्वर शादी कब करेंगे इसको लेकर उनके हवाले से कोई जानकारी नहीं आई है। कथावाचक धीरेन्द्र शास्त्री का ये बयान सुर्खियों में है और इससे जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर छाया है।

हिंदुओं की आबादी बढ़ाने के साथ मुसलमानों की घर वापसी पर Dhirendra Shastri की राय!

कथावाचक धीरेन्द्र शास्त्री ने हिंदुओं की आबादी बढ़ाने के साथ मुसलमानों की घर वापसी तक पर मुखरता से अपना पक्ष रखा है।

 

View this post on Instagram

 

मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए धीरेन्द्र शास्त्री ने कहा कि “ये एक वैश्विक विषय है और खास तौर पर भारत का बहुत बड़ा मुद्दा है। घटते हिंदू, बढ़ते मजहबी देश को बर्बाद करने की परिस्थिति पर जा रहा। हिंदू को कम से कम 4 बच्चे पैदा करने चाहिए। हमारी शादी नहीं हुई, तो हम पर लोग अभी कमेंट करेंगे कि बाबा तुम्हारा क्या योगदान है। ब्याह हमारा हो जाएगा तो हम भी हिंदुओं की आबादी बढ़ाने में योगदान देंगे।”

मुसलमानों की घर वापसी पर धीरेन्द्र शास्त्री ने एक पुराने फिल्म का जिक्र किया। बाबा बागेश्वर ने इस दौरान कहा कि “एक फिल्म आई थी अमर, अकबर, एंथनी। फिल्म के लास्ट में तीनों का बाप कन्हैया लाल निकला था। अगर ये बात समझ में आ जाए, तो मुसलमानों की घर वापसी हो सकती है।”

घर वापसी पर संग्राम के बीच बाबा बागेश्वर के बयान ने बटोरी सुर्खियां!

गौरतलब है कि मुसलमानों की ‘घर वापसी’ को लेकर देश के विभिन्न हिस्सों में संग्राम छिड़ा है। कथावाचक धीरेन्द्र शास्त्री से पहले आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत भी मुसलमानों की घर वापसी का जिक्र कर चुके हैं। मोहन भागवत के बयान पर मौलाना बरेलवी की तल्ख प्रतिक्रिया भी सामने आई थी।

इन तल्खियों के बीच ही धीरेन्द्र शास्त्री ने भी पुरानी फिल्म अमर अकबर एंथनी का जिक्र कर चर्चा को नई हवा दे दी है। बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेन्द्र शास्त्री के बयान को लेकर फिर संग्राम छिड़ा है और प्रतिक्रियाओं का दौर जारी है। यूजर्स अपने-अपने बुद्धि-विवेक के अनुसार धीरेन्द्र शास्त्री की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Heatwave Alert 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026

Teeth Health

अप्रैल 15, 2026

Anurag Dhanda

अप्रैल 15, 2026

कल का मौसम 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 15, 2026

Artificial Intelligence

अप्रैल 15, 2026