---Advertisement---

डिस्ट्रीब्यूटर्स का आश्वासन! क्या LPG Shortage की समस्या से मिलेगा छूटकारा? लखनऊ से बेंगलुरु तक मारामारी के बीच बिगड़ी व्यवस्था

LPG Shortage को लेकर ग्रामीण से शहरी इलाकों तक में मची अफरा-तफरी के बीच डिस्ट्रीब्यूटर्स लगातार लोगों तक गैस सिलेंडर की पहुंच सुनिश्चित कराने का आश्वासन दे रहे हैं। आसार जताए जा रहे हैं कि जल्द ही लोगों को इस समस्या से राहत मिल सकती है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मार्च 16, 2026 10:40 पूर्वाह्न

LPG Shortage
Follow Us
---Advertisement---

LPG Shortage: ग्रामीण इलाकों से लेकर शहरों तक में अब भी लोगों के भीतर एलपीजी सिलेंडर को लेकर अफरा-तफरी देखने को मिल रही है। चेहरे पर परेशानी साफ तौर पर झलक रही है और गैस एजेंसियों पर लगने वाली लंबी कतारें एलपीजी शॉर्टेज से जुड़े दावों को बल दे रही हैं। लखनऊ से बेंगलुरु, मुंबई, दिल्ली, चेन्नई, कोलकाता तक गैस सिलेंडर के लिए मारामारी नजर आ रही है।

इसी बीच डिस्ट्रीब्यूटर्स लगातार लोगों को गैस सिलेंडर की पूर्ति के लिए आश्वस्त कर रहे हैं। सवाल है कि क्या लोगों को एलपीजी शॉर्टेज की समस्या से छूटकारा मिलेगा? शहरों से ग्रामीण इलाकों तक में बिगड़ी व्यवस्था के बीच इन सवालों का जवाब ढूंढ़ने की कोशिश करते हैं।

क्या LPG Shortage की समस्या से मिलेगा छूटकारा?

इस सवाल का जवाब लगातार केन्द्र से लेकर विभिन्न राज्य की सरकारों द्वारा दिया जा रहा है। सरकारें लगातार एलपीजी सिलेंडर की निर्बाध आपूर्ति का दावा कर रही हैं। सरकारी दावों के मुताबिक देश में एलपीजी घरेलू सिलेंडर की कोई किल्लत नहीं है। ऐसे में ये स्पष्ट है कि लोगों को एलपीजी सिलेंडर के लिए मची अफरा-तफरी से छूटकारा मिलेगा।

हालिया स्थिति अफरा-तफरी और भ्रम की स्थिति उत्पन्न होने के कारण भी उपजी है। भारी संख्या में लोग एलपीजी सिलेंडर स्टोर करने के लिए परेशान नजर आ रहे हैं। कतारों में जरूरतमंद भी हैं, लेकिन इसी बीच कई जगहों से कालाबाजारी के उद्देश्य से रखे सिलेंडर भी जब्त किए जा रहे हैं जो हालिया स्थिति की ओर ध्यान आकर्षित कराते हैं।

लखनऊ से बेंगलुरु तक मारामारी के बीच डिस्ट्रीब्यूटर्स का आश्वासन!

राजधानी लखनऊ से बेंगलुरु, मुंबई, दिल्ली समेत देश के तमाम बड़े शहरों के विभिन्न हिस्सों में एलपीजी किल्लत को लेकर अफरा-तफरी है। इस बीच शहरों से ग्रामीण इलाकों तक डिस्ट्रीब्यूटर्स लगातार लोगों को आश्वस्त कर रहे हैं। डिस्ट्रीब्यूटर्स का साफ कहना है कि एजेंसियों पर घरेलू सिलेंडर की मात्रा पर्याप्त है। उपभोक्ता बुकिंग करें और अपना सिलेंडर ले जाएं।

डिस्ट्रीब्यूटर्स द्वारा लोगों से घबराने या भ्रम जाल में न फंसने की अपील की जा रही है। उनका साफ कहना है कि गैस प्लांट से घरेलू सिलेंडर की निर्बाध आपूर्ति जारी है। ऐसे में उपभोक्ता बिना घबराए तय प्रक्रिया के तहत बुकिंग कर अपने पंजीकृत वितरक के यहां से गैस हासिल कर सकते हैं। आसार जताए जा रहे हैं कि जल्द ही लोगों से एलपीजी शॉर्टेज से राहत मिल सकती है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

हरपाल सिंह चीमा

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026