---Advertisement---

Diwali 2023: देशभर में दिवाली की धूम राम नगरी में आज जलाए जाएंगे 25 लाख दीये

Diwali 2023: देशभर में दिवाली की धूम राम नगरी में आज जलाए जाएंगे 25 लाख दीये, CM योगी भी पहुचेंगे अयोध्या

Avatar of Sapna Yadav

By: Sapna Yadav

Published: नवम्बर 11, 2023 8:50 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Diwali 2023: आज देशभर में दिवाली की धूम है हर कोई इश्तहार को बड़े ही धूमधाम से बना रहा है तो वहीं रामनगरी यानी कि अयोध्या में आज दीपोत्सव का कार्यक्रम किया जा रहा है। जिसकी तैयारी अयोध्या नगरी में धूमधाम से चल रही है।

अयोध्या को सजाने की पूरी तैयारी

बता दें कि पूरी अयोध्या को लगभग 25 लाख दिए से सजाया जाएगा। ऐसा पहली बार हो रहा है कि अयोध्या नगरी को 25 लाख दिए उसे सजा जा रहा है। यह अपने आप में ही एक रिकॉर्ड है।

मिली जानकारी के अनुसार दीपोत्सव में राम की पैड़ी के घाटों पर करीब 21 लाख दिए जलाए जाएंगे जानकारी के लिए बता दें कि राम की पैड़ी पर करीब 51 घाट हैं। जिन पर दीपों का कार्यक्रम किया जाएगा। दिवाली के इस शुभ अवसर पर अयोध्या एक बार फिर से एक नया रिकार्ड बनाने के लिए तैयार है।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि अयोध्या में हो रहे दीपोत्सव कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, सीएम योगी आदित्यनाथ और उनके कुछ कैबिनेट मंत्री भी शामिल होंगे। बता दें कि कार्यक्रम राम की पैड़ी पर आयोजित किया जाएगा।

मिली जानकारी के अनुसार सूरज ढलने के बाद ही राम की पैड़ी परिसर में करीब 21 लाख दिए प्रज्वलित किए जाएंगे। जबकि अयोध्या के बाकी सभी मठ मंदिर और अन्य स्थानों पर कुल मिलाकर 25 लाख दिए जलाए जाएंगे।

इस तरह से रहेगा दीपोत्सव का कार्यक्रम

बता दें की अयोध्या में सुबह करीब 10:00 बजे शोभा यात्रा निकाली जाएगी। जिसमें करीब रामायण के 7 कांडों पर आधारित 7 झांकियां और सूचना विभाग की तरफ से 11 झांकियां शामिल होंगी।

इसके बाद करीब दोपहर में 3:00 बजे के आसपास राज्यपाल आनंदीबेन पटेल सीएम योगी आदित्यनाथ दोनों उपमुख्यमंत्री और कैबिनेट के कई सदस्य राम कथा पार्क में पहुंचेंगे और शोभा यात्रा की झाइयों का लुफ्त उठाएंगे।

उसके बाद करीब 3:30 बजे के आसपास राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ श्री राम जानकी की आरती करेंगे और उसके बाद श्री राम की प्रतिमा का राज्याभिषेक भी करेंगे।

वहीं 4:00 बजे के आसपास मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संबोधन होगा और उनके ठीक बाद राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का संबोधन होगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

मई 14, 2026

NEET UG 2026 Paper Leak

मई 14, 2026

Prateek Yadav

मई 14, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

हरपाल सिंह चीमा

मई 13, 2026