---Advertisement---

नेपाल से UP-बिहार के कई हिस्सों तक भूकंप के तेज झटके, दिल्ली में भी मचा हड़कंप; जानें ताजा अपडेट

Earthquake in Nepal: नेपाल में आज सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। इसकी जानकारी राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के हवाले से सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार इसकी तीव्रता 6.1 मापी गई है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अक्टूबर 22, 2023 10:24 पूर्वाह्न

Earthquake in Nepal
Follow Us
---Advertisement---

Earthquake in Nepal: नेपाल में आज सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। इसकी जानकारी नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के हवाले से सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार इसकी तीव्रता 5.3 मापी गई है। नेपाल में सुबह-सुबह आए इस भूकंप के झटके से हड़कंप मच गया और लोग अफरा-तफरी में अपने घरों से बाहर निकलते नजर आए। बताया गया कि भूंकप का केंद्र नेपाल का धाडिंग जिला था। हालाकि इस भूकंप से किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है।

नेपाल के साथ ही यूपी-बिहार के कई हिस्सों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। वहीं इसका असर राजधानी दिल्ली में भी देखने को मिला और यहां भी लोगों को भूकंप के हल्के झटके महसूस हुए हैं।

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने दी जानकारी

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक नेपाल में सुबह-सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसकी तीव्रता 5.3 मापी गई है। मिली जानकारी के अनुसार नेपाल में इसकी गहराई का केन्द्र 10 किलोमीटर नीचे था। भूकंप से किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

दिल्ली-एनसीआर में कांपी धरती

नेपाल के साथ दिल्ली-एनसीआर के कुछ हिस्सों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। यूरोपीय भूमध्यसागरीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक भूंकप का केंद्र 13 किलोमीटर नीचे था। हालाकि नेपाल के साथ ही एनसीआर में किसी भी तरह के हताहत होने की खबर नहीं है।

यूपी-बिहार के इन हिस्सों में हिली धरती

नेपाल के साथ भूकंप के झटके यूपी-बिहार के कई हिस्सों में भी महसूस किए गए। मिली जानकारी के अनुसार बिहार की राजझानी पटना में भूकंप का विशेष असर नहीं रहा। हालाकि गोपालगंज, सीवान, छपरा और बगहा समेत अन्य कुछ हिस्सों में ये झटके महसूस किए गए हैं। बिहार के इन हिस्सों में आए भूकंप की तीव्रता हल्की बताई जा रही है। वहीं इसके साथ ही भूकंप के इन झटकों का असर नेुपाल से सटे यूपी के पूर्वी जिलों में भी महसूस किए गए। इसमें महाराजगंज के ठूठीबाड़ी व सौनोली, गोरखपुर, श्रावस्ती व बहराइच जैसे जिले शामिल हैं। यहां भी किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026