---Advertisement---

Earthquake News: उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में भूकंप से कांपी धरती, दहशत में घर से निकले लोग; जानें कितनी रही तीव्रता

Earthquake News: देवभूमि उत्तराखंड में आज सुबह यहां सोमवार (16 अक्टूबर) को भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप का मुख्य केंद्र पिथौरागढ़ से 48 किमी पूर्वोत्तर में रहा। अब तक इस भूकंप के कारण किसी की हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है। भूकंप की तीव्रता कितनी रही आइए जानते हैं -

Avatar of Sanjeev123

By: Sanjeev123

Published: अक्टूबर 16, 2023 5:44 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Earthquake News: देवभूमि उत्तराखंड में एक बार फिर धरती कांपी है। आज सुबह यहां सोमवार (16 अक्टूबर) को भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। लोग इस दौरान घरों से निकलने पर मजबूर हो गए। वहीं कुछ को इसका आभास भी नहीं हुआ। खबरों की मानें तो भूकंप का मुख्य केंद्र पिथौरागढ़ से 48 किमी पूर्वोत्तर में रहा। अब तक इस भूकंप के कारण किसी की हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है। अब यह जानना बड़ा ही अहम हो जाता है, कि आखिरकार देवभूमि उत्तराखंड में भूकंप की तीव्रता कितनी रही। 

भूकंप के झटकों से हिली धरती    

देखा जाए तो इस बार उत्तराखंड में भारी बारिश के कारण अत्यधिक नुकसान हुआ है। सड़कें और हाईवे इस दौरान प्रभावित रही। जगह-जगह भूस्खलन और बादल फटने की खबरें सामने आती रही। ऐसे में पिछले दिनों सड़क की मरम्मत और बाकी के कार्यों के लिए सीएम धामी ने 450 करोड़ का बजट पास किया। जिस पर अभी कार्य चल रहा है। 

बता दें कि आज उत्तराखंड में भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.0 मापी गई है। अब तक भूकंप में किसी की हताहत और जान-माल की खबर सामने नहीं आई है। इसकी जानकारी ANI न्यूज़ एजेंसी ने सोशल मीडिया एक्स पर दी। 

दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटके

बीते कल रविवार को ही दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। ऐसे में तब राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने भूकंप की तीव्रता 3.0 बताई थी। इससे पहले भी दिल्ली-एनसीआर के क्षेत्रों में कई मर्तबा भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। देखा जाए तो इस महीने दिल्ली और उसके आसपास के क्षेत्रों में यह भूकंप का दूसरा झटका था।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Fog Alert 13 Feb 2026

फ़रवरी 12, 2026

Rafale Deal

फ़रवरी 12, 2026

CPI Inflation

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Income Tax News

फ़रवरी 12, 2026

Anurag Dhanda

फ़रवरी 12, 2026

Leave a Comment