---Advertisement---

Eid- Ul-Fitr 2024: देश में आज मनाई जा रही है ईद-उल- फितर , पीएम मोदी, राष्ट्रपति समेत इन नेताओं ने दी बधाई; जानें पूरी खबर

Eid- Ul-Fitr 2024: आज देश में ईद उल फितर का पर्व बहुत धूमधाम से मनाया जा रहा है। पीएम मोदी, राष्ट्रपति ने देशवासियों को दी बधाई।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अप्रैल 11, 2024 10:47 पूर्वाह्न

Eid- Ul-Fitr 2024
Follow Us
---Advertisement---

Eid- Ul-Fitr 2024: आज देश में ईद उल फितर का पर्व बहुत धूमधाम से मनाया जा रहा है। पूरे एक महीने तक रोजा रखने के बाद उन्हें ईद का बेसब्री से इंतजार रहता है। आपको बता दें कि मुस्लिम समुदाय के लिए काफी खास पर्व माना जाता है। गौरतलब है कि ईद को भाईचारे का पर्व माना जाता है। इस दिन लोग एक दूसरे को गले लगाते है और ईद की बधाई देते है। ईद के दिन सबसे पहले नवाज अदा की जाती है। नवाज अदा करने के बाद मीठा खाने का रिवाज होता है।

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी बधाई

पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि “ईद-उल-फितर की हार्दिक शुभकामनाएँ। यह अवसर करुणा, एकजुटता और शांति की भावना को और फैलाए। सभी लोग खुश और स्वस्थ रहें।’ ईद मुबारक!”।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ईद पर दी बधाई

बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा “मैं सभी देशवासियों, विशेष रूप से मुस्लिम भाइयों और बहनों को ईद-उल-फ़ितर की मुबारकबाद देती हूँ। रमजान के पावन महीने के बाद मनाये जाने वाले इस पर्व से एकता, सद्भाव और भाईचारे की भावना का संचार होता है। खुशियां बांटने का यह त्योहार क्षमा और दान करने की प्रेरणा देता है। मैं इस पवित्र अवसर पर कामना करती हूँ कि हमारा देश निरंतर प्रगति के मार्ग पर बढ़े और सब देशवासी सदा अमन-चैन से रहें”।

गुलाम नबी आजाद ने ईद पर दी बधाई

डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी (डीपीएपी) के प्रमुख गुलाम नबी आजाद कहते हैं, “ईद खुशी का सबसे बड़ा दिन है। मैं सर्वोच्च ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि वह दुनिया भर के लोगों का ‘रोजा’ स्वीकार करें। ‘सब को हमारी तरफ से’ ईद मुबारक।”

भाजपा नेता शहनवाज हुसैन ने दी बधाई

एनआई से बात करते हुए भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि, “मैं ईद के शुभ अवसर पर सभी लोगों को शुभकामनाएं देना चाहता हूं। सभी का जीवन खुशियों से भरा हो और देश विकास की ओर बढ़े।”

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

हरपाल सिंह चीमा

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026