---Advertisement---

Eknath Shinde Death Threat: महाराष्ट्र सीएम को मिली जान से मारने की धमकी, शख्स फोन कर बोला- ‘उड़ा दूंगा’

महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे को जान से मारने की धमकी मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Avatar of Ravi Ranjan Raja

By: Ravi Ranjan Raja

Published: अप्रैल 11, 2023 10:13 पूर्वाह्न | Updated: अप्रैल 11, 2023 10:48 पूर्वाह्न

Eknath Shinde Death Threat
Follow Us
---Advertisement---

Eknath Shinde Death Threat: महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे को जान से मारने की धमकी मिली है। यह धमकी एक शख्स ने महाराष्ट्र पुलिस के कंट्रोल रूम में फोन कर दी। शख्स ने महाराष्ट्र पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर कहा कि मैं एकनाथ शिंदे को उड़ा दूंगा। इतना कहते ही शख्स ने फोन काट दिया। इसके बाद पूरा पुलिस महकमा अलर्ट हो गया।

सूत्रों की मानें तो 112 नंबर पर महाराष्ट्र पुलिस को सोमवार देर शाम एक कॉल मिली थी। फोन करने वाले शख्स ने कहा कि ‘मैं एकनाथ शिंदे को उड़ा दूंगा’, इतना कहने के बाद ही उसने फोन काट दिया। इसके बाद पुलिस अलर्ट हो गई है और शख्स की लोकेशन ट्रेस की गई। देर शाम ही पुलिस ने शख्स को गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़ें: Sachin Pilot Hunger Strike: गहलोत सरकार के खिलाफ अनशन पर बैठेंगे पायलट, इन नेताओं का मिला साथ

पुलिस की मानें तो कॉल करने वाला शख्स मुंबई के धारावी इलाके का निवासी है। पूछताछ में उसने बताया कि उसने शराब के नशे में फोन की थी। पुलिस ने बताया कि सीएम को धमकी देने वाले शख्स का नाम राजेश आगावने है। पहले पुलिस ने उसे हिरासत में लिया और पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

जून 27, 2026

Punjab News

जून 27, 2026

Rashifal 28 June 2026

जून 27, 2026

कल का मौसम 28 June 2026

जून 27, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 27, 2026

Modinagar News

जून 27, 2026