---Advertisement---

Electric Vehicle खरीदने वालो के लिए बड़ी खबर, 31 मार्च से पहले खरीदे नहीं तो…

Electric Vehicle : देश और दुनिया में इलेक्ट्रिक वाहनों का क्रेज लगातार बढ़ता ही जा रहा है। यही वजह है कि, भारत में भी इनकी डिमांड लगातार बढ़ती जा रही है। लोग जमकर दो पहिया वाहन और चार पहिया वाहन खरीद रहे हैं। लेकिन अब इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने थोड़ा मुश्किल होगा क्योंकि FAME-2 Scheme 31 ...

Read more

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: मार्च 8, 2024 11:36 पूर्वाह्न

Electric Vehicle
Follow Us
---Advertisement---

Electric Vehicle : देश और दुनिया में इलेक्ट्रिक वाहनों का क्रेज लगातार बढ़ता ही जा रहा है। यही वजह है कि, भारत में भी इनकी डिमांड लगातार बढ़ती जा रही है। लोग जमकर दो पहिया वाहन और चार पहिया वाहन खरीद रहे हैं। लेकिन अब इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने थोड़ा मुश्किल होगा क्योंकि FAME-2 Scheme 31 मार्च के बंद हो सकती है। सरकार ने अपना स्टैंड क्लियर करते हुए साफ कह दिया है कि, FAME-2 Scheme की समयावधि अब नहीं बढ़ाई जाएगी।

FAME-2 Scheme की अवधि 31 मार्च 2024 को हो रही खत्म

ऐसे में अगर आप इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने की सोच रहे हैं तो इससे पहले ही खरीद लें। क्योंकि 31 मार्च के बाद सब्सिडी का आपको फायदा नहीं मिलेगा। सरकार के द्वारा दी जा रही इस सब्सिडी में इलेक्ट्रिक वाहन पर प्रति किलोवाट बैटरी पर 15 हजार रुपए की सब्सिडी मिलती थी। ऐसे में अगर ये बंद हो जाती है तो ग्राहक को ज्यादा पैसे चुकाने पड़ेंगे।

हैवी इंडस्ट्री मिनिस्ट्री का कहना है कि, फेम 2 स्कीम में सीमित समय और सीमित बजट तय किया गया था। जिसकी अवधि 31 मार्च 2024 को पूरी हो रही है। इलेक्टिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए ये सब्सिडी राज्य और केन्द्र सरकार मिलकर देती थीं। जिसका फायदा सीधे ग्राहक को मिलता था। लेकिन अब ये नहीं मिलेगा।

Electric Vehicle पर मिलने वाली FAME-II सब्सिडी योजना क्या है?

फास्टर एडॉप्शन एंड मैन्युफैक्चरिंग ऑफ हाइब्रिड एंड इलेक्ट्रिक -II सब्सिडी योजना के जरिए दो पहिया वाहन पर 10,000 रुपये प्रति किलोवाट की बैटरी पर पैसों की बचत कर सकते हैं। वहीं, इलेक्ट्रिक कारों पर 1.5 लाख तक 40 फीसदी की छूट का लाभ ले सकते हैं। इसके साथ ही 5 फीसदी अलग से जीएसटी  पर भी छूट मिलती है। इस योजना का उद्देश्य प्रदूषण को कम करना है।

FAME-II सब्सिडी का लाभ कैसे लें?

FAME-II सब्सिडी का लाभ लेने के लिए आपको नजदीकी डीलर से संपर्क करना होगा। जिसके बाद वाहन खरीदने पर वह बिल आपको दे। लेकिन ध्यान रहे। ये सब्सिडी सभी राज्यों पर लागू नहीं होती है। इसलिए सबसे ये जरुर जांच लें ।आपके राज्य के लिए ये सुविधा है भी या नहीं है। ज्यादा जानकारी के लिए आप https://fame2.heavyindustries.gov.in/ की आधिकारिक साइट जा सकते हैं। वहीं, आप राज्य के परिवहन विभाग की वेबसाइट पर जाकर भी जानकारी जुटा सकते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Rashifal 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026