---Advertisement---

बेबस बाप! Vinay Narwal की अस्थियां प्रवाहित कर फूट-फूटकर कर रोए अफसर के पिता; भावुक दृश्य देख पिघल रहा दिल

बेबसी और लाचारी का एक ऐसा आलम मृतक Vinay Narwal के मां-बाप पर आया है, जिससे उभर पाना उनके लिए बेहद कठिन हो रहा है। मृतक विनय नरवाल की अस्थियां गंगा नदी में बहाते वक्त तो पिता राजेश ऐसे फूट-फूटकर रोते नजर आए, कि उस दृश्य को देख लोगों का दिल पिघल जा रहा है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अप्रैल 25, 2025 5:05 अपराह्न

Vinay Narwal
Follow Us
---Advertisement---

Vinay Narwal: एक ऐसा हृदय द्रवित करने वाला वीडियो सामने आया है जिसे देखकर शायद आपकी आंखें भी गीली हो सकती है। दरअसल, नेवी अफसर रहे विनय नरवाल के अंतिम संस्कार के बाद उनकी अस्थियां भी हरिद्वार ले जाकर गंगा नदी में प्रवाहित कर दी गई हैं। ये काम उनके पिता द्वारा किया गया। मृतक पुत्र की अस्थियां बहाते समय एक बाप की अजब बेबसी देखने को मिली। Vinay Narwal के पिता राजेश नरवाल उस क्षण फूट-फूटकर रोए जब बेटे की चिता से निकाली गई अस्थियां गंगा नदी में प्रवाहित की गईं। ये ऐसा दृश्य है जिसे देख लोगों का कलेजा फट रहा है और एक बाप की बेबकी पर लोग बुक्का फाड़कर रोना चाहते हैं।

मृतक बेटे Vinay Narwal की अस्थियां प्रवाहित कर फूट-फूटकर कर रोए पिता!

बेबसी व लाचारी का आलम किस कदर तक शख्स को प्रभावित कर सकता है, ये कोई मृतक विनय नरवाल के पिता राजेश नरवाल से पूछे। पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए करनाल के इस लाल का अंतिम संस्कार होने के बाद अस्थियां भी गंगा नदी में प्रवाहित कर दी गई हैं। ये काम मृतक विनय नरवाल के पिता द्वारा किया गया। बेटे की अस्थियां बहाते वक्त राजेश नरवाल फूट-फूटकर रोए। इस दौरान उन्होंने रोष व्यक्त करते हुए आतंक के आका पाकिस्तान को भी बुरा-भला कहा। मृतक Vinay Narwal के पिता की ये बेबसी देख अच्छों-अच्छों का कलेजा मुंह को आ सकता है। लोग हरिद्वार के गंगा नदी में अस्थि प्रवाहित करने के दौरान का वीडियो देख भावुक हो जा रहे हैं और बेबक बाप का ढ़ांढ़स बंधा रहे हैं।

नेवी अफसर की मौत के बाद नरवाल सदन में पसरा सन्नाटा

समूचे देश में शोक की लहर पसरी है क्योंकि पहलगाम आतंकी हमला मानवता पर हमला है और मृतकों के प्रति सभी ने संवेदना व्यक्त की है। लेकिन करना के लाल विनय नरवाल की बात थोड़ी अलग है। बीते 16 अप्रैल को ही शादी की डोर में बंधे विनय नरवाल को 22 अप्रैल को आतंकियों ने गोलियों से भून दिया। महज 6 दिनों में ही पत्नी हिमांशी ने अपना पति, दो बहनों ने अपना भाई और मां-बाप ने बेटे के रूप में Vinay Narwal को खो दिया। जिस नरवाल सदन में चंद दिनों पहले चहल-पहल और खुशी थी, आज वहां मातम पसरा है। सगे-संबंधी दुख की इस घड़ी में परिजनों के साथ हैं। हालांकि, परिवार के लिए दुख से उभर पाना भला इतना कहां हैं और यही वजह है कि मृतक विनय नरवाल की पत्नी, बहन और मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल हुआ है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अप्रैल 16, 2026

Punjab News

अप्रैल 16, 2026

Punjab News

अप्रैल 16, 2026

Punjab News

अप्रैल 16, 2026

Rashifal 17 April 2026

अप्रैल 16, 2026

PM Modi

अप्रैल 16, 2026