---Advertisement---

Haryana News: हरियाणा में बाढ़ का कहर, गृह मंत्री अनिल विज का घर डूबा, अंबाला में करंट लगने से तीन लोगों की मौत

Haryana News: हरियाणा में भारी बारिश के बाद हालात बेकाबू हो गए हैं। कई इलाके बाढ़ की चपेट में हैं, जहां लोगों के घरों तक में पानी घुस आया है।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: जुलाई 12, 2023 4:54 अपराह्न

Haryana News
Follow Us
---Advertisement---

Haryana News: उत्तर भारत में मानसून का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है। कई राज्यों में भारी बारिश के बाद बाढ़ के हालात पैदा हो गए हैं। पहाड़ों में हो रही भारी बारिश का असर साफ तौर पर मैदानी इलाकों में देखने को मिल रहा है। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा सहित उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में हालात बेकाबू हो गए हैं। हरियाणा और पंजाब की बात करें तो यहां हालात धीरे-धीरे बदतर होते जा रहे हैं। हरियाणा के कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात हैं। जबकि, खेत खलियान पानी में डूब चुके हैं। जिससे किसानों की फसलों को भारी नुकसान हुआ है।

बाढ़ के खतरे के बाद एक्शन में सरकार

बाढ़ के हालातों को देखते हुए सरकार भी एक्शन में आ गई है। सरकार ने अधिकारियों को राहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। NDRF और SDRF की टीमें भी लगातार लोगों को बाढ़ प्रभावित इलाकों से रेस्क्यू कर रही है। जिसकी रिपोर्ट खुद मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर रोज देख रहे हैं।

इसी कड़ी में आज (12 जुलाई) CM मनोहर लाल खट्टर ने राज्य में बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया। CM ने कहा कि प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने का काम जारी है। सरकार हर संभव प्रयास कर रही है।

गृह मंत्री अनिल विज का घर डूबा

हरियाणा और पंजाब में जो जिले सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं उनमें अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, पटियाला, रूपनगर, जालंधर, एसबीएस नगर और मोहाली शामिल है। राज्य में लगातार हो रही बारिश से हालात बेकाबू हो गए हैं। रिहायशी इलाकों में तेजी से पानी घुस रहा है। ऐसा ही एक मंजर अंबाला में देखने को मिला, जहां हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज के अंबाला स्थित आवास में भी पानी भर गया है। इस घटना से आप लोगों की स्थिति का अंदाजा लगा सकते हैं।

अंबाला में करंट लगने से तीन लोगों की मौत

भारी बारिश के चलते उत्पन्न हुई बाढ़ की स्थिति लोगों के लिए परेशानी का सबब बन रही है। बारिश की घटनाओं से अब तक करोड़ों का नुकसान हो चुका है। जबकि, कई लोग अपनी जान गवा चुके हैं। ऐसा ही एक मामला अंबाला से भी सामने आया है, जहां भारी बारिश के चलते करंट लगने से तीन लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बुधवार को एक आवासीय कॉलोनी में पानी से भरी सड़क से गुजरते समय एक व्यक्ति की बिजली की चपेट में आने से मौत गई, जबकि तीन शव पानी में तैरते हुए पाए गए।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Punjab News

अगस्त 28, 2026

CBSE Class 12 Supplementary Result 2026

अगस्त 28, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 28, 2026

Sonia Gandhi

अगस्त 28, 2026