---Advertisement---

Fog Alert 20 Nov 2025: बिहार, झारखंड में घने कोहरे और तेज हवाओं का डबल अटैक, तो इन जगहों पर बिजली गिरने से मचेगी भारी तबाही; जानें वेदर रिपोर्ट

Fog Alert 20 Nov 2025: नवंबर के महीने में भी कई जगहों पर मूसलाधार बारिश, बिजली गिरने, शीतलहर, कोहरा और बर्फबारी जैसे घटनाएं सामने आ रहा है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: नवम्बर 19, 2025 6:29 अपराह्न

Fog Alert 20 Nov 2025
Follow Us
---Advertisement---

Fog Alert 20 Nov 2025: देशभर में मौसम अपना रूप तेजी से बदल रहा है। जिसने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। नवंबर के महीने में भी कई जगहों पर मूसलाधार बारिश, बिजली गिरने, शीतलहर, कोहरा और बर्फबारी जैसे घटनाएं सामने आ रहा है। यानि यह कहना गलत नहीं होगा कि देशभर में एक साथ अलग-अलग वेदर कंडीशन देखने को मिल रहा है। इसके साथ ही विभाग ने लोगों को आगाह किया है, और घरों के अंदर ही रहने की सलाह दी है। चलिए आपको बताते है कि देशभर में मौसम का हाल कैसा रहने वाला है।

बिहार, झारखंड में घने कोहरे और तेज हवाओं का डबल अटैक

बिहार में सियासी पारा तो पूरी तरह से गर्म है, लेकिन राज्य में ठंड ने पूरी तरह से दस्तक दे दी है। सुबह के वक्त तो लोगों को घने कोहरे से दो चार होना पड़ रहा है, तो वहीं शीतलहर से ठिठुरन पैदा हो रही है। इसी बीच आईएमडी ने एक बार फिर दोनों राज्यों में 20 नवंबर को सुबह के समय 20 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। मध्य महाराष्ट्र के कई हिस्सों में शीत लहर से लेकर गंभीर शीत लहर की स्थिति बनी रहने की संभावना है। मध्य प्रदेश और तेलंगाना के अलग-अलग हिस्सों में शीत लहर की स्थिति बनने का अनुमान जताया गया है।

इन जगहों पर बिजली गिरने का अलर्ट जारी – Fog Alert 20 Nov 2025

मौसम विभाग के मुताबिक 19 से 23 नवंबर के दौरान तमिलनाडु में बिजली के साथ तूफान आने की संभावना है। 21 से 23 नवंबर के दौरान केरल और माहे में बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है। पश्चिमी मध्य प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, विदर्भ में कुछ स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी नीचे (-5.1 डिग्री सेल्सियस या उससे कम) रहने की संभावना है। असम, मेघालय, त्रिपुरा, हिमाचल प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर हल्के से मध्यम कोहरे की स्थिति बनी रहेगी। 19 से 23 तारीख के दौरान तमिलनाडु में गरज के साथ बारिश और बिजली गिरने की संभावना है। ओडिशा के अलग-अलग स्थानों पर घना कोहरा का अलर्ट जारी कर दिया गया है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

Vande Mataram

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026