---Advertisement---

Fog Alert 26 Dec 2025: बिहार, यूपी में घने कोहरे से बढ़ेगी परेशानी, तो इन राज्यों में मौसम का यू-टर्न; जानें वेदर रिपोर्ट

Fog Alert 26 Dec 2025: बिहार, यूपी, झारखंड में ठंड ने लोगों की टेंशन बढ़ा दी है। लोग घरों के अंदर ही रहने के लिए मजबूर हो गए है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: दिसम्बर 25, 2025 6:24 अपराह्न

Fog Alert 26 Dec 2025
Follow Us
---Advertisement---

Fog Alert 26 Dec 2025: देशभर के कई राज्यों में मौसम का अलग ही प्रकोप देखने को मिल रहा है। आलम यह है कि बिहार, यूपी, झारखंड में ठंड ने लोगों की टेंशन बढ़ा दी है। लोग घरों के अंदर ही रहने के लिए मजबूर हो गए है। कई दिनों से तो सूरज देवता के दर्शन तक नहीं हुई है। कोहरे का कोहराम इस कदर है कि मानो सबकुछ गायब सा हो गया हो। इसके अलावा राजस्थान, एमपी में ठंड का तांडव लगातार जारी है। तापमान में जबरदस्त गिरावट देखने को मिल रहा है। इसी बीच आईएमडी ने कल का मौसम 26 Dec 2025 के लिए मौसम का पुर्वानुमान जारी कर दिया है।

बिहार, यूपी में घने कोहरे से बढ़ेगी परेशानी

आईएमडी ने बिहार समेत देश के कई राज्यों में घने कोहरे का अलर्ट जारी कर दिया है। जिससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है। इसी बीच विभाग ने बिहार में 26 तक, असम और मेघालय में 27 तक, उत्तर प्रदेश में 29 तक, हरियाणा और चंडीगढ़ और पंजाब में 30 तक रात/सुबह के घंटों में घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की बहुत संभावना है।

बिहार की बात करें तो पटना, छपरा, हाजीपुर, भागलपुर, बेगूसराय समेत कई जगहों पर घने कोहरे और शीतलहर का अलर्ट जारी कर दिया है। इसके अलावा यूपी के कई जिलों में लो विजिबिलिटी का अलर्ट जारी कर दिया है। जिसमे अयोध्या, प्रयागराज, बाराबंकी, कानपुर, बहराईच, फतेहपुर, हरदोई, वाराणसी, लखनऊ, सुतानपुर, फतेहगढ़, गोरखपुर, आज़मगढ़, बस्ती और बलिया शामिल है।

इन राज्यों में मौसम का यू-टर्न – Fog Alert 26 Dec 2025

देश के कई राज्यों में मौसम में बदलाव होने जा रहा है। पहाड़ों पर लेकर मैदानी इलाकों तक मौसम का मिजाज तेजी से बदलने वाला है। जिससे ठंड में जबरदस्त बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। आईएमडी के अनुसार बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 25 से 28 दिसंबर के दौरान कुछ स्थानों पर ठंड से लेकर भीषण ठंड पड़ने की संभावना है।

उत्तराखंड के कुछ इलाकों में 25 से 27 दिसंबर के दौरान भी ठंड पड़ सकती है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में 25 और 26 दिसंबर को कुछ इलाकों में भी ठंड पड़ने की संभावना है। 27 से 31 दिसंबर के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में छिटपुट गरज और बिजली के साथ तेज हवाएं (30-40 किमी प्रति घंटा) चलने की संभावना है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

MS Dhoni

मई 13, 2026

PM Modi

मई 13, 2026

Bhagwant Mann

मई 13, 2026

NEET UG 2026 Paper Leak

मई 13, 2026

PSEB 12th Result 2026

मई 13, 2026