---Advertisement---

Fog Alert 9 Jan 2026: पंजाब से लेकर दिल्ली तक, ठंड ने छुड़ाई कंपकंपी, तो इन राज्यों में आईएमडी के अलर्ट से हाहाकार; जानें वेदर रिपोर्ट

Fog Alert 9 Jan 2026: देशभर में शीतलहर का तांडव शुरू हो चुका है। उत्तर भारत में इसका असर देखने को मिल रहा है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जनवरी 8, 2026 6:41 अपराह्न

Fog Alert 9 Jan 2026
Follow Us
---Advertisement---

Fog Alert 9 Jan 2026: देशभर में शीतलहर का तांडव शुरू हो चुका है। उत्तर भारत में इसका असर देखने को मिल रहा है। लोग घरों से निकलने में कतरा रहे है। इसी बीच आईएमडी ने कई राज्यों के लिए अलर्ट जारी कर दिया है। पंजाब से लेकर दिल्ली तक, घने कोहरे और शीतलहर ने चिंता बढ़ा दी है। आलम यह है कि गर्म कपड़ों के बावजूद लोगों की कंपकंपी छूट रही है। साथ ही पहाड़ों पर लगातार बर्फबारी जारी है। जिसका असर उत्तर भारत में भी देखने को मिल रहा है। साथ ही कई जगहों पर लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा है। चलिए आपको बताते है कि देशभर में कल का मौसम कैसा रहने वाला है।

पंजाब से लेकर दिल्ली तक ठंड से मची अफरातफरी

मौसम विभाग के अनुसार पंजाब के कुछ/अलग-थलग हिस्सों में 9 जनवरी तक सुबह के समय घना से अत्यंत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है और 10 से 15 जनवरी 2026 के दौरान कुछ इलाकों में घना कोहरा रहेगा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ अलग-थलग हिस्सों में 9 जनवरी तक सुबह के समय घना से अत्यंत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है और 12 से 15 जनवरी 2026 के दौरान कुछ इलाकों में घना कोहरा रहेगा।

पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ अलग-थलग हिस्सों में 9 जनवरी तक सुबह के समय घना से अत्यंत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है और 10 जनवरी को घना कोहरा रहेगा। पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में 9 जनवरी तक सुबह के समय घना से अत्यंत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है और 10 से 11 जनवरी 2026 के दौरान कुछ इलाकों में घना कोहरा रहेगा।

आईएमडी के अलर्ट से मचा हाहाकार

उत्तराखंड, पंजाब, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश और बिहार के कुछ अलग-अलग हिस्सों में अगले 1-3 दिनों के दौरान शीत दिवस की स्थिति रहने की संभावना है। उत्तराखंड के कुछ छिटपुट इलाकों में पाला पड़ने की स्थिति दर्ज की गई है। हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़, राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक के कुछ अलग-अलग इलाकों में अगले 2-3 दिनों के लिए शीतलहर की स्थिति रहने की बहुत संभावना है। यानि देशभर में मौसम का रौद्र रूप दिखना शुरू हो गया है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Arvind Kejriwal

मई 29, 2026

Punjab News

मई 29, 2026

Punjab News

मई 29, 2026

Rashifal 30 May 2026

मई 29, 2026

Rain Alert 30 May 2026

मई 29, 2026

कल का मौसम 30 May 2026

मई 29, 2026