---Advertisement---

Oommen Chandy Death: केरल के पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी का निधन, बेंगलुरु के अस्पताल में ली अंतिम सांस

Oommen Chandy Death: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और केरल के दो बार के मुख्यमंत्री रहे ओमन चांडी का निधन हो गया है। उन्होंने 79 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: जुलाई 18, 2023 10:25 पूर्वाह्न

Oommen Chandy Death
Follow Us
---Advertisement---

Oommen Chandy Death: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और केरल के दो बार के मुख्यमंत्री रहे ओमन चांडी का निधन हो गया है। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे, जिस वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

उन्होंने 79 वर्ष की आयु में मंगलवार (18 जुलाई) को बेंगलुरु के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। वे कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में से एक थे। हाल ही में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान ओमन चांडी राहुल गांधी के साथ नजर आए थे।

बेंगलुरु के अस्पताल में ली अंतिम सांस

केरल कांग्रेस के अध्यक्ष के सुधाकरन ने पूर्व CM ओमन चांडी के निधन की जानकारी दी है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, ” उस राजा की कहानी जिसने ‘प्रेम’ की शक्ति से दुनिया पर जीत हासिल की, उसका मार्मिक अंत हुआ। आज, मैं एक दिग्गज ओमान चांडी के निधन से बहुत दुखी हूं। उन्होंने अनगिनत व्यक्तियों के जीवन को प्रभावित किया और उनकी विरासत हमेशा हमारी अंतरआत्माओं में गूंजती रहेगी। वे लंबे समय से बीमर चल रहे थे। बेंगलुरु के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। “

https://twitter.com/SudhakaranINC/status/1681097138560962560?s=20

केरल कांग्रेस ने किया शोक व्यक्त

वहीं, उनके निधन पर केरल कांग्रेस ने भी शोक व्यक्त किया है। केरल कांग्रेस ने ट्वीट कर लिखा, ” हमारे सबसे प्रिय नेता और पूर्व सीएम को विदाई देते हुए बेहद दुख हो रहा है। ओमन चांडी केरल के सबसे लोकप्रिय और बेमिसाल नेताओं में से एक थे। चांडी सर को लोगों की सभी पीढ़ियों और वर्गों की ओर से प्यार किया जाता था। कांग्रेस परिवार उनके नेतृत्व और ऊर्जा को याद करेगा।”

कौन थे ओमन चांडी ?

बता दें कि ओमन चांडी केरल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता थे। वे दो बार केरल के मुख्यमंत्री रह चुके थे। उन्होंने 1970 में अपना पहला चुनाव जीता था, जिसके बाद वे विधायक बनकर विधानसभा पहुंचे थे। अपना पहला चुनाव जीतने के बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। वे लगातार 11 चुनाव जीते। उन्होंने विधानसभा में विपक्ष के नेता के रूप में भी कार्य किया और कई बार मंत्री भी बने।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 1 March 2026

फ़रवरी 28, 2026

कल का मौसम 1 March 2026

फ़रवरी 28, 2026

Anurag Dhanda

फ़रवरी 28, 2026

Financial Rule Change from 1st March 2026

फ़रवरी 28, 2026

PM Modi

फ़रवरी 28, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 28, 2026