---Advertisement---

Shivraj Patil के निधन पर दिल्ली से लखनऊ तक शोक की लहर! सीएम योगी आदित्यनाथ ने संवेदना जारी कर दी श्रद्धांजलि; जानें क्या कहा?

दिग्गज कांग्रेसी नेता रहे Shivraj Patil के निधन के बाद महाराष्ट्र से लेकर दिल्ली, लखनऊ तक शोक की लहर दौड़ पड़ी है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी शिवराज पाटिल के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: दिसम्बर 12, 2025 12:13 अपराह्न

Shivraj Patil
Follow Us
---Advertisement---

Shivraj Patil: महाराष्ट्र से लेकर दिल्ली, लखनऊ तक शोक की लहर फैल गई है। इसका प्रमुख कारण है दिग्गज कांग्रेसी नेता रहे शिवराज पाटिल का निधन। मुंबई हमले के दौरान देश के गृह मंत्री रहे शिवराज पाटिल के निधन पर राजनीतिक हस्तियां शोक व्यक्त कर रही हैं। इसी बीच सीएम योगी आदित्यनाथ की ओर से भी प्रतिक्रिया सामने आई है। सीएम योगी ने आज शिवराज पाटिल के निधन को अपूरणीय क्षति बताते हुए परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री को श्रद्धा-सुमन अर्पित करते हुए शोकाकुल परिवार को दु:ख की इस घड़ी में साथ का आश्वासन दिया है।

दिग्गज नेता Shivraj Patil के निधन पर सीएम योगी का शोक संदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री शिवराज पाटिल के निधन पर शोख संदेश जारी कर प्रतिक्रिया दी है।

महाराष्ट्र से लेकर दिल्ली, लखनऊ तक जारी प्रतिक्रिया के दौर में सीएम योगी आदित्यनाथ के एक्स हैंडल से पोस्ट जारी किया गिया है। मुख्यमंत्री के आधिकारिक हैंडल से लिखा गया है कि “पूर्व केंद्रीय मंत्री, वरिष्ठ राजनेता श्री शिवराज पाटिल जी का निधन अत्यंत दुःखद है। उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि! प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान व शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति!”

सीएम योगी से इतर प्रधानमंत्री मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह, राहुल गांधी, सोनिया गांधी, सीएम फडणवीस, एकनाथ शिंदे समेत तमाम अन्य नेताओं ने शिवराज पाटिल को श्रद्धांजलि दी है।

मुंबई अटैक के बाद शिवराज पाटिल ने दिया था इस्तीफा

अतीत के पन्ने पलटने पर वर्ष 2008 की याद आती है जब 26 नवंबर को आतंकवादियों ने मुंबई में सुनियोजित ढ़ंग से हमला किया था। उस वक्त शिवराज पाटिल मनमोहन सरकार में कैबिनेट मंत्री थे और गृह मंत्रालय का महकमा उनके पास था। इस घटना के बाद शिवराज पाटिल का इस्तीफा हुआ था और खूब किरकिरी हुई थी। गौरतलब है कि शिवराज पाटिल का सार्वजनिक जीवन अहम रहा है और वे विधायक, सांसद, केंद्रीय मंत्री, महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष और लोकसभा अध्यक्ष के रूप में कार्य कर चुके थे। 12 अक्टूबर, 1935 को जन्मे शिवराज पाटिल का आज 12 दिसंबर, 2025 को 90 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 13, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 13, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 13, 2026

Neha Bora

अक्टूबर 13, 2026

Rahul Gandhi

अक्टूबर 13, 2026

Navratri 2026

अक्टूबर 13, 2026