---Advertisement---

Gandhi Jayanti 2024: आधुनिक समय में युवाओं के लिए बेहद खास हैं राष्ट्रपिता के अनमोल विचार; जानें गांधी जयंती का महत्व

Gandhi Jayanti 2024: 2 अक्टूबर का दिन कई मायनों में बेहद खास होता है। इसमें सबसे प्रमुख है इस दिन को मनाई जाने वाली गांधी जयंती।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अक्टूबर 1, 2024 2:29 अपराह्न

Gandhi Jayanti 2024
Follow Us
---Advertisement---

Gandhi Jayanti 2024: 2 अक्टूबर का दिन कई मायनों में बेहद खास होता है। इसमें सबसे प्रमुख है इस दिन को मनाई जाने वाली गांधी जयंती। दरअसल 2 अक्टूबर 1869 (2 October Gandhi Jayanti) को गुजरात के पोरबंदर में महात्मा गांधी का जन्म हुआ था। महात्मा गांधी ने आगे चलकर अपना जीवन देश के नाम न्योछावर कर दिया और आजादी की लड़ाई में कूद पड़े। गांधी जी के अथक प्रयासों और उनके कुशल नेतृत्व में भारत को अंतत: 1950 के दशक में आजादी मिली। देश की आजादी में महात्मा गांधी के योगदान और उनकी भूमिका को देखते हुए प्रतिवर्ष 2 अक्टूबर को गांधी जयंती (Gandhi Jayanti 2024) मनाई जाती है।

गांधी जयंती पर लोग राष्ट्रपिता (Mahatma Gandhi) के सिद्धांतों को याद करते हैं और उनके दिए उपदेशों पर अमल करने का काम करते हैं। गांधी जयंती को लेकर लोगों के ज़हन में कई सवाल भी होते हैं। जैसे महात्मा गांधी को राष्ट्रपिता (Father of Nation) कब घोषित किया गया था? गांधी जी को पहली बार बापू किसने कहा था? गांधी जी की मृत्यु कैसे हुई? ऐसे में हम आपको आज इस तरह के तमाम सवालों का जवाब देने के साथ राष्ट्रपिता के कुछ अनमोल विचारों (Thoughts of Mahatma Gandhi) के बारे में बताएंगे जो कि युवा वर्ग के लिए बेहद खास है।

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के अनमोल विचार

Gandhi Jayanti 2024 से पहले आज 1 अक्टूबर को हम आपको गांधी जी के कुछ अनमोल विचारों के बारे में बताएंगे जो कि आधुनिक समय में युवाओं के लिए बेहद खास है। गांधी जी का मानना था कि युवाओं को पर्यावरण के संसाधनों का उचित उपयोग और संरक्षण करना चाहिए जो कि आज भी प्रासंगिक है। गांधी जी (Mahatma Gandhi) कहते थे युवाओं के जीवन में शिक्षा बेहद महत्वपूर्ण है और शिक्षित युवा तेजी से आत्मनिर्भर बनने की ओर बढ़ सकता है।

गांधी जी का मानना था कि युवाओं को भीतर सीखने की ललक सदैव बनी रहनी चाहिए। इससे युवा प्रतिदिन कुछ बेहतर सीख कर अपने उज्जवल भविष्य की नींव रख सकता है। उन्होंने युवाओं से आत्मनिर्णय और अपने विश्वास में गहरा विश्वास रखने की बात भी कही है। ऐसे में अगर आधुनिक समय में युवा वर्ग गांधी जी के विचारों पर अमल करना शुरू कर दे तो उनकी सारी बाधाएं पार हो सकती है।

Gandhi Jayanti पर उठने वाले तमाम सवालों के जवाब

गांधी जयंती (Gandhi Jayanti 2024) के अवसर पर लोगों के मन में कई तरह के सवाल भी उठते हैं। जैसे कि उन्हें राष्ट्रपिता की उपाधि देने से लेकर उनके जन्म और मृत्यु से जुड़े सवाल लोग खूब पूछते हैं। बता दें कि गांधी जी का जन्म 2 अक्टूबर 1869 (2 October Gandhi Jayanti) को गुजरात के पोरबंदर में हुआ था। वहीं उनकी मृत्यु 30 जनवरी 1948 को नाथूराम गोडसे द्वारा गोली मारने से हुई थी।

गांधी जी को उनके विचारों और देश के प्रति उनके योगदान के लिए याद किया जाता है। नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने उन्हें 4 जून 1944 को सिंगापुर रेडियो से एक संदेश प्रसारित करते हुए ‘देश का पिता’ (राष्ट्रपिता) कहकर संबोधित किया था जिसके बाद भारत सरकार ने उन्हें इस नाम की आधिकारिक उपाधि दी।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Rashifal 13 February 2026

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026