---Advertisement---

Ghaziabad News: गाजियाबाद में कंस्ट्रक्शन पर लगी रोक, भंडारा खाकर दिन गुजारने पर मजबूर मजदूर!

Ghaziabad News: गाजियाबाद में कंस्ट्रक्शन पर लगी रोक, भंडारा खाकर दिन गुजारने पर मजबूर लोग

Avatar of Sapna Yadav

By: Sapna Yadav

Published: दिसम्बर 1, 2023 7:29 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Ghaziabad News: गाजियाबाद के नसीपुर फटाक से एक दिल को बेचैन कर देने वाली खबर सामने आई है। दरअसल इस फाटक के पास मजदूर काम की तलाश में भटक रहे हैं, और काम न मिलने की वजह से मजदूरों को भंडारे का सहारा लेना पड़ता है। क्या है पूरी खबर चलिए आपको बताते हैं।

कंस्ट्रक्शन साइट पर बंद है काम

जानकारी के लिए बता दें कि गाजियाबाद के नासिरपुर फाटक जिले के पास एक लेबर चौक है। जिस तरह से नोएडा या फिर दिल्ली जैसे शहरों में दर्जन भर मजदूर मजदूर चौक पर मौजूद होते हैं, ठीक इसी तरह ही इस फाटक पर भी सुबह के समय मजदूरों का जमावड़ा देखने को मिलता है।

जानकारी के लिए बता दें कि कंस्ट्रक्शन साइट पर काम बंद होने की वजह से इसका सबसे बड़ा असर दिहाड़ी मजदूरों पर पड़ रहा है। उनके पास रोज खाने पीने के भी पैसे नहीं है। जिसकी वजह से उन्हें आसपास हो रहे भंडारों का सहारा लेना पड़ रहा है।

भंडारे का ही है सहारा

इस पूरी खबर एक मजदूर ने बताया कि सुबह से काम की तालाश में बैठते है लेकिन एक भी काम नहीं मिलता। इस कारण से अब लगता है की गांव जाना पड़ेगा कुछ दिनों के लिए। वहीं दूसरे मजदूर ने कहा कि 4 घंटे से खड़े रहते है, काम के इंतजार में पर काम कही नहीं है। जब काम नहीं मिलता तो भड़ारा ही सहारा होता है। अगर आसपास कही भंडारा ना हो रहा हो तो सारे मजदूर भूखे मर जाए।

मजदूरों का कहना है कि गाजियाबाद में प्रदूषण का स्तर काफी ज्यादा खराब है। यही कारण है कि कंस्ट्रक्शन साइट पर काफी लंबे समय से काम बंद चल रहा है। जिसकी वजह से वह किसी भी तरह की कमाई नहीं कर पा रहे हैं। लोग जुर्माना लगने के डर की वजह से अभी तक कंस्ट्रक्शन का काम शुरू नहीं करवा रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Fog Alert 13 Feb 2026

फ़रवरी 12, 2026