---Advertisement---

Ghaziabad News: खुशखबरी! गाजियाबाद में बनेगा नया बायोडायवर्सिटी पार्क, इन सुविधाओं से होगा लैस; जानें पूरी डिटेल

Ghaziabad News: गाजियाबाद में जल्द ही एक नया बायोडायवर्सिटी पार्क बनने जा रहा है। जिसमे लोगों को 30 से अधिक प्रकार की सुविधाएं दी जाएंगी।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अगस्त 9, 2024 2:03 अपराह्न

Ghaziabad News
Follow Us
---Advertisement---

Ghaziabad News: गाजियाबाद में जल्द ही एक नया बायोडायवर्सिटी पार्क बनने जा रहा है। माना जा रहा है कि पार्क बनने के बाद गाजियाबाद और उसके आस – पसा के इलाकों में रहने वाले लोग इस पार्क का लुत्फ उठा सकेंगे। गौरतलब है कि बीते दिन यानि 8 अगस्त को प्रशासन की तरफ से इस प्रोजेक्ट को मंजूरी दी मिल गई थी। जानकारी के मुताबिक इस प्रोजेक्ट पर कुल 17 करोड़ रूपये खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा इस पार्क में 30 से अधिक सुविधाएं प्रदान की जाएगी। वहीं इसे 64 एकड़ जमीन में बनाया जाएगा।

लोगों को मिलेगी यह खास सुविधा

माना जा रहा है कि इस नए बायोडायवर्सिटी पार्क बनने के बाद गाजियाबाद और आसपास के रहने वाले लोग इसका फायदा उठा सकेंगे। जानकारी के मुताबिक इसमे वेटलेंड, फोरेस्ट बाथ, ट्री, पिकनिक स्पॉट, प्ले ग्राउंड, लोटस पॉन्ड लेक, फिश पॉन्ड, गार्डन, एरियल व्यू, फ्लोवर कोर्ट पब्लिक सिटिंग, फूड कोर्ट, योगा प्लेस, पवेलियन समेत कई प्रकार की सुविधा प्रदान की जाएगी।

400 से अधिक प्रजातियों के पौधे लगाए जाएंगे

गाजियाबाद के इस्लामनगर माधोपुर में बन रहे नए बायोडायवर्सिटी पार्क में 400 से अधिक प्रजातियों के पौधे लगाए जाएंगे। नगरायुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक द्वारा दी जानकारी के अनुसार जलीय पौधे, कैक्टस, क्लैमर सहित औषधियों के पौधे, जड़ी बुटियां, बांस के पौधे लगाए जाएंगे।

गाजियाबाद और आस – पास के लोग उठा सकेंगे फायदा

उद्यान प्रभारी डॉ अनुज कुमार ने बताया कि बायोडायवर्सिटी पार्क का आनंद गाजियाबाद और उसके आस- पास के इलाके के लोग उठा सकेंगे। इस पार्क की सबसे खास बात यह कि इसके सीवर का पानी ट्रीट कर पौधे की सिचाई करने के उपयोग में लाया जाएगा। जिससे जल संरक्षण भी हो सकेगा। इसके अलावा यह पार्क पूरी तरह से टेक्निकल पर आधारित रहेगा। पार्क बनने के बाद तमाम लोग इसका लाभ उठा सकेंगे। इस पार्क के बनने के बाद माता पिता अपने बच्चों के साथ यहां पर घूमने के लिए आ सकेंगे। यह एक पिकनिक स्पॉट के रूप में भी काम करेगा।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 26 October 2026

अक्टूबर 25, 2026

Bhagwant Mann

अक्टूबर 25, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 25, 2026

Rain Alert 26 October 2026

अक्टूबर 25, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 25, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 25, 2026