---Advertisement---

Ghaziabad News: खुशखबरी! गाजियाबाद के इंदिरापुरम में GDA इस तारीख से प्लॉट की करेगा निलामी, जानें इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी

Ghaziabad News: अगर आप भी गाजियाबाद या फिर उसके आसपास के इलाके में रहते है तो यह खबर आपके काम की हो सकती है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अक्टूबर 1, 2024 3:52 अपराह्न

Ghaziabad News
Follow Us
---Advertisement---

Ghaziabad News: अगर आप भी गाजियाबाद या फिर उसके आसपास के इलाके में रहते है तो यह खबर आपके काम की हो सकती है। दरअसल जीडीए नवरात्रि में कई प्लॉट की निलामी करने जा रहा है। जानकारी के मुताबिक जीडीए यानि गाजियाबाद विकास प्राधिकरण कल यानि गांधी जयंती के अवसर पर आवासीय प्लॉट की स्कीम लॉन्च करेगा। वहीं इसकी आवेदन प्रक्रिया 3 अक्टूबर से शुरू हो जाएगी। आईए आपको बताते है स्कीम से जुड़ी सभी अहम जानकारी

कर्पूरी पुरम योजना के तहत जीडीए करेगी लॉन्च

आपको बता दें कि इस योजना को जीडीए कर्पूरी पुरम स्कीम के तहत लॉन्च करेगी। जानकारी के मुताबिक जीडीए के 18 एचआईजी डुप्लेक्स खाली है, इन्हें ही निलामी में लगाया जाएगा। (Ghaziabad News) इसके अलावा प्राधिकरण 30 व्यवासायिक भूखंड समेत नए 300 वर्ग आवासीय भूखंड को भी बोली लगाएगा।

3 अक्टूबर 2024 से कर सकते है आवेदन

आपको बता दें कि गाजियाबाद या इंदिरापुरम में घर खरीदने के इच्छुक इसका आवेदन 3 अक्टूबर 2024 से कर सकते है। आवेदक एचडीएफसी बैंक के किसी भी शाखा से इसका फॉर्म भर सकते है। इसके बाद दिवाली से कुछ दिन पहले 22 और 23 अक्टूबर को लोहियानगर के हिंदी भवन में खुली बोली के साथ नीलामी की जाएगी।

जीडीए के वीसी ने क्या कहा?

जीडीए के वीसी यानि वाइस प्रसिडेंट अतुल्य वत्स ने कहा कि “इस बार कर्पूरीपुरम योजना में घर के साथ जमीन वाले डुप्लेक्स की नीलामी की जाएगी। इसके अलावा इंदिरापुरम में कमर्शियल के साथ ही नए आवासीय भूखंड को नीलामी में लगाया जाएगा”। बता दें कि प्राधिकरण टीम को जांच के दौरान नंदग्राम योजना के खसरा संख्या 96 व 97 की जमीन खाली मिली थी। हालांकि इस जमीन पर कब्जा किया गया था। गौरतलब है कि प्राधिकरण द्वारा भूमि आवंटन से जुड़ी कई अहम योजनाएं चला रहा है ताकि लोगों को ज्यादा से ज्यादा इसका फायदा मिल सके।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

Vande Mataram

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026