---Advertisement---

Ghaziabad News: दुहाई से मेरठ साउथ के बीच नमो भारत ट्रेन का ट्रायल शुरू, जल्द शुरू होगा परिचालन; जानें पूरी डिटेल

Ghaziabad News दुहाई से मेरठ साउथ के बीच नमो भारत ट्रेन का ट्रायल शुरू, जल्द शुरू होगा परिचालन

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: दिसम्बर 30, 2023 2:35 अपराह्न

Ghaziabad News
Follow Us
---Advertisement---

Ghaziabad News: देश की पहली हाई स्पीड ट्रेन नमो भारत का ट्रायल फिर एक बार शुरू  किया गया है। आपको बता दें कि शुक्रवार को दुहाई से मेरठ साउथ के बीच इसका ट्रायल हुआ। कुल 25 किलोमीटर इस लंबे ट्रेक पर ट्रेन का ट्रायल किया गया। माना जा रहा है कि अगर काम की गति यही रही तो गाजियाबाद – मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर नमो भारत ट्रेन रफ्तार भरती नजर आएगी। वहीं माना जा रहा है कि अगर सबकुछ सही रहा तो ट्रायल पूरा होने के बाद इसका परिचालन शुरू कर दिया जाएगा।

दुहाई से मेरठ साउथ के बीच शुरू हुआ ट्रायल

29 दिसंबर शुक्रवार को दुहाई से मेरठ साउथ के बीच ट्रेन का ट्रायल किया गया। दुहाई से मेरठ साउथ के बीच 25 किलोमीटर आरआरटीएस कॉरिडोर का अगला खंड है। इसका ट्रायल पूरा होने के बाद लोगों के लिए चालू कर दिया जाएगा। आपको बता दें कि इस खंड में कुल 4 स्टेशन होंगे जिसमे मुरादनगर, मोदी नगर साउथ, मोदी नगर नार्थ और मेरठ साउथ शामिल है। इस खंड में ट्रैक बिछाने, ओएचई स्थापना, सिग्नलिंग और टेलीकॉम और इलेक्ट्रिकल सहित विभिन्न निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा हैं। गौरतलब है कि इससे पहले सहिबाबाद स्टेशन से दुहाई डिपो तक इसका परिचलान शुरू किया दिया गया था। वहीं अब इसका अगला खंड दुहाई से मेरठ साउथ के बीच ट्रेन का ट्रायल शुरू कर दिया गया है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया था उद्घाटन

20 अक्टूबर 2023 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सहिबाबाद से दुहाई डिपो के बीच पहली नमो भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई थी। इसकी कुल लंबाई 17 किलोमीटर है। आपको बताते चले की एनसीआरटीसी ने सहिबाबाद और दुहाई डिपो पर सोलर पावर प्लांट लगाया गया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।  

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Rashifal 13 February 2026

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026