---Advertisement---

Ghaziabad News: यू.पी कैबिनेट के फैसले से 15 हजार फ्लैट खरीदारों में खुशी की लहर, जानें पूरी खबर

Ghaziabad News यू.पी कैबिनेट के फैसले से 15 हजार फ्लैट खरीदारों में खुशी की लहर खरीदारों को मिलेगा सीधा फायदा

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: दिसम्बर 20, 2023 4:31 अपराह्न

Ghaziabad News
Follow Us
---Advertisement---

Ghaziabad News: गाजियाबाद में परेशान चल रहे फ्लैट खरीदारों को यू.पी कैबिनेट ने बड़ी राहत दी है। विवादों में फंसे हाउसिंग प्रोजेक्ट पूरे ना होने की वजह से फ्लैट खरीदारों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। कोरोना काल में कई हाउसिंग प्रोजेक्ट शुरू तो हुए लेकिन आर्थिक स्थिति ठीक ना होने की वजह से प्रोजेक्ट को बंद कर दिया गया। लेकिन यू.पी कैबिनेट ने एक बड़ी राहत दी है। खबरों के मुताबिक गाजियाबाद में करीब 20 से 25 ऐसे प्रोजेक्ट है, जो बंद हो चुके हैं

रजिस्ट्री न होने से हो रही थी खरीदारों को परेशानी

यू.पी कैबिनेट की तरफ से फ्लैट खरीदारों और बिल्डरों की समस्या के निदान के लिए नीति आयोग के पूर्व सीईओ अमिताभ कांत की अध्यक्षता वाली कमेटी की सिफारिश लागू करने का फैसला लिया गया है। इससे अब पूरा पैसा दें चुके खरीदारों को उनके फ्लैट पर कब्जा दिलाकर रजिस्ट्ररी कराई जाएगी। वहीं फ्लैट में रह तो रहे है लेकिन उनकी रजिस्ट्ररी नही हुई है। फैसले के बाद वह भी अपने फ्लैट की रजिस्ट्ररी करा सकते है। लगभग 15 हजार फ्लैट खरीदारों को यू.पी कैबिनेट के इस फैसले से राहत मिलेगी।

 बंद हाउसिंग प्रोजेक्ट दोबारा से किए जाएंगे चालू

यू.पी कैबिनेट के इस फैसले से कोरोना काल से बंद हाउसिंग प्रोजेक्ट को दोबारा चालू करने की योजना बन रही है। कोरोना काल के 2 साल को शून्य काल मानते हुए बिल्डरों को भी बड़ा फायदा होगा। वहीं अब बिल्डर अपने रूके हुए प्रोजेक्ट को दुबारा से चालू कर सकेंगे। क्रेडाई एनसीआर के अध्यक्ष और गौड़ ग्रुप के सीएमडी मनोज गौड़ का कहना है कि इस फैसले से एनसीआर के करीब 2.40 लाख घर खरीदारों को सीधा लाभ मिलेगा। इससे ना सिर्फ आर्थिक दबाव कम होगा और रियल एस्टेट सेक्टर को मजबूती मिलेगी

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

H1N1

अगस्त 29, 2026

CNG Price Hike

अगस्त 29, 2026

Mohan Bhagwat

अगस्त 29, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Punjab News

अगस्त 28, 2026

CBSE Class 12 Supplementary Result 2026

अगस्त 28, 2026