---Advertisement---

Gold-Silver Rates Today: चढ़ती गर्मी के साथ बढ़े सोने के भाव, एक क्लिक में देखें लेटेस्ट रेट्स

Gold-Silver Rates Today: भारत में एक बार फिर से सोने और चांदी के दामों में गिरावट हुई है। इस समय सोना खरीदने में पैसे निवेश करना उचित है।

Avatar of Akansha Tiwari

By: Akansha Tiwari

Published: जून 13, 2023 7:00 पूर्वाह्न | Updated: जून 13, 2023 1:00 अपराह्न

Gold-Silver Rate today
Follow Us
---Advertisement---

Gold-Silver Rates Today: अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी की कीमत में कुछ डॉलरों की गिरावट देखने को मिली है। जिसका सीधा असर दिल्ली सर्राफा बाजार में देखने को मिला है। आज यानि 13 जून को भारत में सोने की कीमत 10 ग्राम 24 कैरेट में गिरावट होते हुए अब सोने के रेट 59,830 रुपये हो गए है। वहीं दूसरी ओर 22 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 54,810 रुपये हो गई है। ना केवल सोने बल्कि चांदी के दामों में भी थोड़ी सी गिरावट देखने की मिली है। आज चांदी के एक किलो के भाव 74,300 रुपये हो गए है। जो कल से 200 रुपये कम है। अगर आप अभी भी सोने में अपने पैसों को इंवेस्ट करना चाहते हैं या शादी के लिए खरीदने की सोच रहे हैं। तो यह समय इन दोनों ही चीजों के लिए अच्छा है। इस खबर में आपको सोने – चांदी के एकदम लेटेस्ट रेट देखने को मिलेंगे।

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024 का टारगेट साधने में जुटी BJP, राष्ट्रीय टीम में बड़े बदलाव की तैयारी, इन चेहरों को मिल सकती है जगह

जानें कौन सा सोना है शुद्ध

बाजार में सोना अलग-अलग किस्म के होने के वजह से इनके दामों में भी अंतर देखने को मिल सकता है। सबसे शुद्ध सोना 24 कैरेट का माना जाता है। लेकिन इसके बावजूद सबसे ज्यादा खरीदें जाने वाला सोना 22 कैरेट का होता है।

देश के इन राज्यों में क्या है आज सोने की कीमत (10 ग्राम)

देश की राजधानी दिल्ली में सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिली है। जिसके चलते 24 कैरेट सोने की कीमत 60,600 रुपये हो गई है। जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 55,550 रुपये हो गई है।

चेन्नई में आज यहां 24 कैरेट सोने की कीमत 60.900 रुपये है और 22 कैरेट सोने की कीमत 55,800 रुपये हो गई है।

मुंबई शहर में सोने के रेट में ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिले हैं। आज यहा 22 कैरेट सोने की कीमत 55,400 रुपये और 24 कैरेट सोने की कीमत 60,450 रुपये हो गई है।

डिस्क्लेमर: उपर्युक्त जानकारी यहां केवल सूचना हेतु दी गई है। ज्ञात हो कि मार्केट में निवेश करना जोखिम भरा काम है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट की सलाह लें। DNP News Network/Website/Writer के द्वारा यहां किसी को भी पैसा लगाने की सलाह नहीं दी जाती है। किसी भी आर्थिक नुकसान के लिए DNP News Network/Website/Writer उत्तरदायी नहीं होगा।

ये भी पढ़ें: PM Modi के अमेरिका दौरे का क्रेज, न्यूजर्सी के एक रेस्तरां ने बना डाली स्पेशल ‘मोदी जी’ थाली, खूब पसंद कर रहे लोग

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Akansha Tiwari

Akansha Tiwari

आकांक्षा तिवारी ने हाल ही में IP यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने DNP इंडिया से की है। जहां वे बतौर एजुकेशन और लाइफस्टाइल कॉन्टेंट राइटर के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। इससे पहले वो कई मीडिया चैनलों के साथ बतौर इंटर्न भी काम कर चुकी हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Elon Musk

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

Vande Mataram

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026