Bihar Boat Tragedy: बिहार का वैशाली दर्दनाक हादसे से शोक में डूब गया है। यहां पर बच्चों से भरी नाव ओवरलोडिंग के कारण पानी में डूब गई। जिसमें 13 बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। ये घटना वैशाली जिले की
रामपुर श्यामचंद गांव में मौजूद गंगा की है। वहीं, मरने वाले बच्चें भी इसी गांव के बताए जा रहे हैं। ये हादसा रात साढ़े 8 बजे उस समय हुआ जब लगभग 20 बच्चे छोटी नाव पर सवार होकर पड़ोसी गांव में एक श्राद्ध भोज के लिए जा रहे थे। लेकिन ओवरलोड होने के कारण नाव पलट गई और सभी डूब गए। एक बच्चे ने जैसे-तैसे अपनी जान बचाकर गांव वालों का घटना स्थल पर बुलाया और बच्चों की जान बचाई। लेकिन तब तक 13 बच्चे मर चुके थे।
Bihar Boat Tragedy में शासन -प्रशासन मदद के लिए जुटा
नाव डूबने की जैसे ही खबर प्रशासन तक पहुंची वैसे ही स्थानीय प्रशासन और SDRF की टीमों ने रेस्क्यू में जुट गई और मौके से 7 बच्चों को बचाया। पीड़ितों का इलाज पटना के नालंदा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में चल रहा है। वहीं, ग्रामीणों ने घटना के बाद डीएम का विरोध किया है। उनका कहना है कि, वो लगातार खराब और पुरानी नाव की शिकायत कर रहे थे। लेकिन उनकी नहीं सुनी गई। जसके बाद नतीजा हादसे के रुप में सामने आया। इस घटना में मरने वाले 7 बच्चे एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। रामप्रवेश राय का परिवार इस घटना से पूरी तरह से टूट गया है।
मृतक परिवारों के लिए किया एलान
इस घटना के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तक ने दुख जताया है। इसके साथ ही राहत का एलान किया है। बिहार सरकार ने मृतक परिवारों को 4-4 लाख का एलान किया है। वहीं, केन्द्र सरकार ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए देन का एलान किया है। इसके साथ ही घायलों के ये राशि 50 हजार रुपए रखी गई है। इस घटना ने बिहार राज्य के साथ पूरे देश को शोक में डाल दिया है। फिलहाल मामले की जाचं चल रही है।







