---Advertisement---

चुनाव आयोग पर घमासान! कांग्रेस ने लगाया सिस्टम हाईजैक करने का आरोप, Govind Singh Dotasra के घेराव वाले बयान पर बिफर उठी बीजेपी

Govind Singh Dotasra: चुनाव आयोग पर कांग्रेस ने सवाल उठाया तब इस पर जवाब देते हुए आखिर बीजेपी ने किस तरह से पलटवार किया है। राजस्थान में घेराव करने की घोषणा की गई है। आइए जानते हैं पूरी खबर क्या है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 25, 2026 11:09 पूर्वाह्न

Govind Singh Dotasra
Follow Us
---Advertisement---

Govind Singh Dotasra: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के फैसलों और फॉर्म-6 को लेकर चुनाव आयोग के ही दो सदस्यों द्वारा आपत्ति जताने के बाद राजनीति की दुनिया में हलचल मची है। वहीं इस मामले को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार और मुख्य चुनाव आयुक्त के बीच मिलीभगत का गंभीर आरोप लगाया है। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने निशाना साधते हुए कहा कि चुनाव आयोग अब स्वतंत्र रूप से काम करने के बजाय सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक विभाग की तरह काम कर रहा है। उनके मुताबिक सिस्टम को पूरी तरह से हाईजैक कर लिया गया है। वहीं कांग्रेस द्वारा लगाए गए आरोपों के बाद भाजपा की तरफ से भी प्रतिक्रिया सामने आई है।

Govind Singh Dotasra ने वोट चोरी का आरोप लगाकर किया वार

कांग्रेस के मुताबिक फिल्हाल देश में वोट चोरी सबसे बड़ा चुनावी मुद्दा बन चुका है। गोविंद सिंह डोटासरा ने दावा किया कि बिहार, बंगाल, हरियाणा और असम जैसे राज्यों में जो सरकारें बनी हैं वे इस बात का सबूत है कि चोरी की वजह से वह अपनी सरकार बनाने में कामयाब हो पाए हैं। जनता के वोटो की लूट हो रही है और अपनी मर्जी से सरकार बनाई जा रही है। यही वजह है कि चुनाव आयोग के फैसले पर खुद उनके सदस्य ही अब सवाल खड़े कर रहे हैं। कांग्रेस की तरफ से यह घोषणा की गई है कि राजस्थान कांग्रेस 28 सितंबर को जयपुर स्थित चुनाव आयोग के मुख्यालय का घेराव करने वाली है।

चुनाव आयोग को कांग्रेस ने की घेरने की प्लानिंग

गोविंद सिंह डोटासरा ने बताया कि जयपुर में स्थानीय निकाय चुनावों की आचार संहिता लागू होने के कारण घेराव की तारीख 28 सितंबर तय की गई है। निकाय चुनावों के दौरान पुलिस और स्थानीय प्रशासन का सत्तापक्ष द्वारा दुरुपयोग किए जाने का भी खुलकर आरोप लगाया। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की ओर से की जा रही कथित गड़बड़ियों पर आगे कोई कार्रवाई न हो सके। इसके लिए 150 से अधिक सांसदों को संसद से बर्खास्त करके नया कानून पारित कराया गया।

कांग्रेस के आरोपों पर बीजेपी ने किया पलटवार

कांग्रेस के इन सभी आरोपों का जवाब देते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि विपक्ष की यह पुरानी आदत बन चुकी है कि जब वह चुनाव जीतती है तो अपनी पीठ थपथपाती है लेकिन हारने पर संवैधानिक संस्थाओं की निष्पक्षता पर सवाल उठाने लगती है। चुनावी संस्थान पूरी तरह से निष्पक्ष है। कांग्रेस अपनी हार को बर्दाश्त नहीं कर पाती हैं इसलिए बेफिजूल में इस तरह की बातें बनाती हैं।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 7 October 2026

अक्टूबर 6, 2026

Rain Alert 7 October 2026

अक्टूबर 6, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 6, 2026

Jaya Bachchan

अक्टूबर 6, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 6, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 6, 2026