---Advertisement---

Greater Noida News: सीएम योगी आदित्यनाथ ग्रेटर नोएडा में, जानें किन रास्तों को करना होगा अवॉइड

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा आएंगे सीएम योगी आदित्यनाथ, इन खास समारोह में करेंगे शिरकत, जानें किस तरह होगा रास्तों में बदलाव

Avatar of Sapna Yadav

By: Sapna Yadav

Published: दिसम्बर 8, 2023 9:20 पूर्वाह्न | Updated: दिसम्बर 8, 2023 9:55 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Greater Noida News: आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा पहुंच रहे हैं जानकारी के लिए बता दें कि मुख्यमंत्री करीब यहां पर 5 घंटे बिताएंगे, क्या है पूरी खबर चलिए आपको बताते हैं।

ग्रेटर नोएडा आएंगे सीएम योगी

इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह समारोह में भी शिरकत करने वाले हैं। वही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनपद के करीब तीन प्राधिकरणों की समीक्षा भी करेंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को देखते हुए ग्रेटर नोएडा में सुरक्षा व्यवस्था काफी ज्यादा कड़ी कर दी गई है। इसके साथ ही वाहनों के डायवर्सन की भी तैयारी कर ली गई है। मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज नोएडा और ग्रेटर नोएडा के अधिकारियों के साथ यमुना प्राधिकरण को लेकर बैठक भी करेंगे।

सीएम पुरानी परियोजनाओं की लेंगे रिपोर्ट

मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज सुबह करीब 11:00 बजे दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेने के लिए एक निजी विश्वविद्यालय पहुंच जाएंगे। वहां करीब वह एक बजे तक रहेंगे। यहां के छात्रों को डिग्री देने के बाद मुख्यमंत्री गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय जाएंगे।

विश्वविद्यालय में शिरकत करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अधिकारियों से पुरानी परियोजनाओं की रिपोर्ट भी लेंगे। जिसमें वह चेक करेंगे, कि आखिरकार उन परियोजनाओं के तहत शहर में कितनी तरक्की हुई है। तय समय पर परियोजना पूरी न होने पर मुख्यमंत्री आज अफसर से जवाब भी मांग सकते हैं।

इन स्थानों पर आवागमन रहेगा प्रतिबंधित

जानकारी के लिए बता दें कि इन रास्तों पर आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। नोएडा से ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर DND लूप, फिल्म सिटी, महामाया फ्लाईओवर पर जरूरत के अनुसार ही वाहनों के रास्तों में बदलाव किया जाएगा।इसके साथ ही कुछ स्थानों पर आवागमन बिल्कुल रोक दिया जाएगा।

वहीं ग्रेटर नोएडा क्षेत्र की बात करें, तो यहां सिरसा गोलचक्कर, गांव रामपुर, फतेहपुर तिराहा, रामपुर गांव तिराहा, आदि में वाहनों के रास्तों में बदलाव किया जाएगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

कल का मौसम 1 June 2026

मई 31, 2026

Delhi News

मई 31, 2026

Anurag Dhanda

मई 31, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 31, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 31, 2026

CM Yogi Adityanath

मई 31, 2026