DNP India Hindi

Gujarat Board SSC Result 2025: गुजरात बोर्ड कक्षा 10वीं रिजल्ट जारी! यहां डायरेक्ट लिंक से स्कोरकार्ड करें चेक

Gujarat Board SSC Result 2025 (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Gujarat Board SSC Result 2025 (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Gujarat Board SSC Result 2025: गुजरात बोर्ड कक्षा 10वीं रिजल्ट का इंतजार कर रहे छात्र-छात्राओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। इसलिए कि अब से कुछ ही मिनटों बाद गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड आज यानी 8 मई को कक्षा 10वीं वार्षिक परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी करने जा रहा है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि गुजरात बोर्ड 10वीं एसएससी रिजल्ट आज यानी 8 मई को सुबह 8 बजे जारी किया जाएगा। ऐसे में GSEB Gujarat Board 10th Result 2025 जारी होने के बाद छात्र GSEB की आधिकारिक वेबसाइट gseb.org या gseb.org.in पर जाकर गुजरात बोर्ड कक्षा 10वीं रिजल्ट 2025 चेक कर सकेंगे।

Gujarat Board SSC Result 2025: फेल हुए छात्र को मिलेगा मौका

मालूम हो कि गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा गुजरात बोर्ड 10वीं की परीक्षाएं 27 फरवरी से 13 मार्च 2025 तक राज्य भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थीं। इसमें पहली पाली की परीक्षा सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1 बजकर 45 मिनट तक चली थी। जबकि दसरी पाली की परीक्षा दोपहर 3 बजे से 06:15 तक आयोजन की गई थी।

वहीं ध्यान दें कि गुजरात बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा 2025 में पास होने के लिए छात्रों को हर विषय और कुल मिलाकर कम से कम 33 फीसदी अंक लाना जरुरी है। जबकि दो से अधिक विषयों में 33 से कम अंक आने पर छात्र फेल माने जाएंगे। अच्छी बात यह है कि किसी एक या दो विषयों में न्यूनतम अंकों से कम अंक आने पर छात्र को कंपार्टमेंट परीक्षा में हिस्सा लेने का मौका बोर्ड द्वारा दी जा जाएगी। आइए अब जानते हैं कि रिजल्ट घोषित होने के बाद आप Gujarat Board SSC Result 2025 के जरिए कैसे चेक कर पाएंगे, यह जानने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।

GSEB Gujarat Board SSC Result 2025 ऐसे करें चेक

ये भी पढ़ें: CBSE 10th 12th Result 2025: ऑपरेशन सिंदूर के बीच क्या सीबीएसई कक्षा 10वीं 12वीं रिजल्ट 2025 आज जारी हो सकता है? चेक करें यहां

Exit mobile version