---Advertisement---

H1N1: दिल्ली में नहीं थम रहा संक्रमण का खतरा, 27 अगस्त तक 2729 मामले सामने आए

H1N1: देश की राजधानी दिल्ली में स्वाइन फ्लू यानी एच वन एन वन संक्रमण के मामलों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। 27 अगस्त तक राजधानी में इसके 2729 मामले दर्ज किए गए हैं।

Avatar of Rupesh Ranjan

By: Rupesh Ranjan

Published: अगस्त 29, 2026 11:35 पूर्वाह्न

H1N1
Follow Us
---Advertisement---

H1N1: देश की राजधानी दिल्ली में हाल के दिनों में मौसम ने करवट ली है। इसके साथ ही मौसमी बीमारियों का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। स्वाइन फ्लू यानी एच वन एन वन संक्रमण के मामलों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। इसको लेकर प्रदेश सरकार एक्टिव मूड में नजर आ रही है। बीते शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग ने ताजा आंकड़ा जारी कर बताया कि 27 अगस्त तक राजधानी में इसके 2729 मामले दर्ज किए गए हैं। मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए विभाग ने अस्पतालों और स्वास्थ्य संस्थानों की तैयारियों की समीक्षा शुरू कर दी है, ताकि मरीजों की संख्या बढ़ने की स्थिति में इलाज में किसी तरह की परेशानी न सामने आए।

H1N1: दिल्ली में 27 अगस्त तक 2729 मामले सामने आए

सरकारी आंकाड़ों की मानें तो दिल्ली में 27 अगस्त तक इन्फ्लूएंजा ए और इन्फ्लूएंजा बी के कुल 3736 मामले समाने आए थे। इनसे पहले 24 अगस्त तक यह आंकड़ा लगभग 3000 बतया गया था। इन आंकाड़ों को देख पता चलता है कि इस साल राजधानी में में पाए गए सभी इन्फ्लूएंजा संक्रमण में से लगभग तीन-चौथाई भाग एच वन एन वन के थे। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में अब तक इन्फ्लूएंजा ए के 3447 मामले दर्ज किए गए हैं। इसके अलावा, इनमें एच तीन के 164 मामले, एच वन के 39 मामले और दूसरे इन्फ्लूएंजा ए स्ट्रेन के 556 मामले दर्ज किए गए हैं। बताया जा रहा है कि इन्फ्लूएंजा बी संक्रमण तुलनात्मक रूप से कम रहा है, जिसमें विक्टोरिया लिनिएज के 237 मामले और दूसरे इन्फ्लूएंजा बी स्ट्रेन के 11 मामले शामिल आए हैं, जिससे कुल मामले 248 हो गए हैं।

एच वन एन वन : इन बातों का रखें ध्यान

इधर, दिल्ली चिकित्‍सा संघ राजधानी में इन्फ्लूएंजा की स्थिति पर पैनी नजर रख रही है। इस संक्रमण से होने वाली बीमारी और मौतों की निगरानी कर रही है। इन्फ्लूएंजा के मामलों में बढ़ोतरी को देखते हुए संघ ने लोगों से सतर्क रहने और बचाव के जरूरी उपाय अपनाने की अपील की है। इसके साथ ही लोगों को सलाह दी है कि वे स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें, घर में और अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखें, भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें और इन्फ्लूएंजा के लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से परामर्श लें।

Avatar of Rupesh Ranjan

Rupesh Ranjan

Rupesh Ranjan is an Indian journalist. These days he is working as a Independent journalist. He has worked as a sub-editor in News Nation. Apart from this, he has experience of working in many national news channels.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 16, 2026

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 16, 2026

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 16, 2026

Donald Trump

सितम्बर 16, 2026

UPI Payment

सितम्बर 16, 2026

Vitamin E

सितम्बर 16, 2026