---Advertisement---

Haj Yatra 2023: हज यात्रियों के लिए खुशखबरी, सरकार की इस पहल से यात्रा बन जाएगी आसान!

केंद्र सरकार ने हज यात्रियों के लिए एक अहम फैसला लिया है। सरकार ने इस साल से कैशलेस हज पर जोर देने का बड़ा फैसला लिया है। इस प्रयास के तहत हज यात्रियों को विदेशी मुद्रा के उपयोग के लिए भारतीय स्टेट बैंक द्वारा एक कार्ड मुहैया कराया जाएगा।

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: अप्रैल 4, 2023 10:50 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Haj Yatra 2023: इस्लाम धर्म को मानने वाले लोगों के लिए सऊदी अरब में स्थित मक्का मदीना सबसे पवित्र स्थल माना जाता है। इस पवित्र स्थल में पहुंचने का सपना हर मुसलमान का होता है। आपको बता दें कि, हर वर्ष लाखों की संख्या में मुसलमान इस पवित्र स्थल पर पहुंचते हैं। इसी कड़ी में हज यात्रा करने वाले लोगों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है।

कैशलेस हज पर सरकार का बड़ा फैसला

2023 में हज यात्रा करने वाले लोगों के लिए एक खुशखबरी है। बता दें कि, केंद्र सरकार ने हज यात्रियों के लिए एक अहम फैसला लिया है। सरकार ने इस साल से कैशलेस हज पर जोर देने का बड़ा फैसला लिया है। इस प्रयास के तहत हज यात्रियों को विदेशी मुद्रा के उपयोग के लिए भारतीय स्टेट बैंक द्वारा एक कार्ड मुहैया कराया जाएगा।

Also Read: TVS के क्यूट स्कूटर ने इस फीचर से बड़ी-बड़ी कंपनियों की जुबान पर लगाई लगाम, कम बजट में है सबसे बेस्ट

विदेशी मुद्रा प्रदान करने के लिए एक विशेष प्रबंध

अल्पसंख्यक मंत्रालय ने स्टेट बैंक की सहायता लेकर इस फैसले को लिया है। हज यात्रा को सुविधाजनक बनाने के लिए भारत सरकार ने विदेशी मुद्रा प्रदान करने के लिए एक विशेष प्रबंध किया है। इससे पहले हज यात्रियों को 2,100 सऊदी रियाल यानी करीबन 45000 रुपए भारतीय हज समिति के पास जमा कराने होते थे जो उन्हें सऊदी अरब के मक्का और मदीना में खर्च करने के लिए उपलब्ध कराए जाते थे।

किसी भी तरह का नगद ले जाने की जरूरत नहीं

ऐसे में सरकार की इस पहल के जरिए समिति को यह पैसे जमा कराने की कोई जरूरत नहीं है। अरब में पैसा खर्च करने के लिए एसबीआई यात्रियों को विदेशी मुद्रा के साथ अनिवार्य बीमा भी प्रदान करेगी। इसी के साथ विदेशी मुद्रा कार्ड दिया जाएगा जिसका उद्देश्य कैशलेस हज की शुरुआत करना होगा। कार्ड के जरिए यात्री एसबीआई के माध्यम से सीधे पैसे का उपयोग कर सकते हैं उन्हें किसी भी तरह का नगद ले जाने की जरूरत नहीं है।

Also Read: Violence in West Bengal: एक बार फिर भड़की हिंसा…रेलवे लाइन ब्लॉक, इंटरनेट सेवा बाधित

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

हरपाल सिंह चीमा

अक्टूबर 28, 2026

Punjab News

अक्टूबर 28, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 28, 2026

Rain Alert 29 October 2026

अक्टूबर 28, 2026

CM Hemant Soren

अक्टूबर 28, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 28, 2026