Anurag Dhanda: हर मौके पर मुखरता के साथ अपना पक्ष रखने वाले आप नेता ने एक बार फिर हरियाणा सरकार को कटघरे में खड़ा किया है। मुद्दों की राजनीति करने वाले अनुराग ढ़ांडा ने बेबाकी के साथ युवाओं के हक की आवाज बुलंद की है। अनुराग ढ़ांडा ने रोजगार के मोर्चे पर हरियाणा सरकार को कटघरे में खड़ा कर वाजिब सवाल दागे हैं। अनुराग ढ़ांडा ने पूछा है कि युवाओं के हक का संरक्षण कब होगा? परीक्षा को सुनियोजित तरीके से कराकर सरकार कब उन्हें रोजगार देने का काम करेगी? इससे इतर आप नेता ने राष्ट्रीय करियर सेवा पोर्टल पर दर्ज जानकारी का जिक्र कर सरकार को आईना दिखाया है।
युवाओं के हक की आवाज बुलंद कर Anurag Dhanda का प्रहार
आप नेता अनुराग ढ़ांडा ने युवाओं के हक की आवाज बुलंद कर जिम्मेदारों से सवाल पूछा है।
मोदी जी की लिखी हुई स्क्रिप्ट पढ़ने से अच्छा है आप प्रदेश पर ध्यान दें CM साहब। हरियाणा में अभी भी लाखों पद ख़ाली हैं।
राष्ट्रीय करियर सेवा (NCS) पोर्टल के अनुसार 10 जुलाई, 2025 तक हरियाणा में 4.25 लाख वेकेंसी थीं।
युवा रोजगार के इंतज़ार में है और भाजपा सरकार एक परीक्षा तक ढंग से… https://t.co/8DnTZMKUwo— Anurag Dhanda (@anuragdhanda) February 1, 2026
अनुराग ढ़ांडा के आधिकारिक एक्स हैंडल से एक पोस्ट जारी किया गया है। इस पोस्ट में उन्होंने सीएम नायब सिंह सैनी को कोट किया है। अनुराग ढ़ांडा लिखते हैं कि “मोदी जी की लिखी हुई स्क्रिप्ट पढ़ने से अच्छा है आप प्रदेश पर ध्यान दें CM साहब। हरियाणा में अभी भी लाखों पद खाली हैं। राष्ट्रीय करियर सेवा (NCS) पोर्टल के अनुसार 10 जुलाई, 2025 तक हरियाणा में 4.25 लाख वेकेंसी थीं। युवा रोजगार के इंतज़ार में है और भाजपा सरकार एक परीक्षा तक ढंग से नहीं करा सकती।” दरअसल, सीएम सैनी सूबे में रोजगार पर अपना पक्ष रख रहे थे इसी को कोट करते हुए अनुराग ढ़ांडा ने निशाना साधा है।
सरकार को कटघरे में खड़ा कर दागे सवाल
राज्य के युवा वर्ग के हित से जुड़े सवालों का जिक्र करते हुए अनुराग ढ़ांडा ने हरियाणा सरकार को कटघरे में खड़ा किया है। आप नेता ने उस पोर्टल का जिक्र किया है जहां लाखों पदों पर वैकेंसी का जिक्र है। अनुराग ढ़ांडा का यही संकेत सरकार को कटघरे में खड़ा करता है। इससे पहले भी वे पंजाब में मिल रहे युवाओं के अवसरों का जिक्र करते हुए हरियाणा सरकार से इस मॉडल को अपनाने की सलाह दे चुके हैं।





