---Advertisement---

Anurag Dhanda की तल्ख प्रतिक्रिया! लाचार कानून व्यवस्था का आरोप लगा कर हरियाणा सरकार को घेरा; पेश किए अपराध के आंकड़े

आप नेता Anurag Dhanda ने हरियाणा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अनुराग ढ़ांडा ने राज्य में कानून व्यवस्था के फेल होने और अपराधियों के बेकाबू होने का जिक्र कर सीएम सैनी को घेरा है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: फ़रवरी 1, 2026 4:54 अपराह्न

Anurag Dhanda
Follow Us
---Advertisement---

Anurag Dhanda: कानून व्यवस्था को प्राथमिकता देने वाली आम आदमी पार्टी के नेता अनुराग ढ़ांडा की प्रतिक्रिया सामने आई है। आप नेता ने हरियाणा सरकार को इस मोर्चे पर कटघरे में खड़ा किया है। अनुराग ढ़ांडा ने तल्ख प्रतिक्रिया देते हुए प्रदेश के भीतर कानून व्यवस्था निरंकुश होने का आरोप लगाया है। आप नेता का आरोप है कि हरियाणा सरकार अपराधियों पर प्रभावी तौर पर कार्रवाई करने में असफल है। इसका असर ये है कि सूबे में आपराधिक वारदात देखने को मिल रहे हैं। अनुराग ढ़ांडा ने आंकड़ा भी जारी किया है और बताया है कि कैसे वर्ष 2025 में 1 लाख से अधिक क्राइम केस रिपोर्ट हुए हैं।

कानून व्यवस्था पर गंभीर आरोप के साथ Anurag Dhanda का प्रहार

आप नेता अनुराग ढ़ांडा ने मुखरता के साथ एक बार फिर हरियाणा सरकार को कटघरे में खड़ा किया है।

अनुराग ढ़ांडा के आधिकारिक सोशल मीडिया एक्स हैंडल से पोस्ट जारी कर लिखा है कि “हरियाणा में अपराधी बेखौफ हैं और सीएम नायब सिंह कानून व्यवस्था के मामले में गंभीर नहीं हैं। सिर्फ हवाबाजी से कानून व्यवस्था नहीं संभलेगी नायब सिंह सैनी जी।” अनुराग ढ़ांडा ने अपनी तल्ख प्रतिक्रिया के माध्यम से हरियाणा सरकार को आईना दिखाया है। उन्होंने राज्य में आप को एक विकल्प के तौर पर पेश करते हुए लोगों से सांकेतिक बदलाव की अपील की है।

आप नेता ने पेश किए अपराध के आंकड़े!

हरियाणा सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए अनुराग ढ़ांडा ने आंकड़े भी साझा किए हैं। आप नेता ने एक वीडियो पोस्ट किया है उसमें 20 जून, 2025 को जींद में शराब कारोबारी पर हुई गोलीबारी और उसके बाद कुरुक्षेत्र के लाडवा में फायरिंग का जिक्र है। इससे इतर वीडियो में बताया गया है कि 2025 में 1 लाख से ज्यादा क्राइम केस रिपोर्ट हुए हैं। एक इन्फ्लुएंसर का भी जिक्र है जिससे 1 करोड़ की फिरौती मांगी जा रहीहै। वहीं शराब के ठेके पर फायरिंग, रंगदारी मामला आदि का जिक्र कर अनुराग ढ़ांडा ने हरियाणा सरकार को घेरा है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

हरपाल सिंह चीमा

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026