---Advertisement---

Anurag Dhanda: ‘खिलाड़ियों के हक का बजट नेता, बाबू डकार रहे..,’ हरियाणा सरकार पर आखिर क्यों बिफर पड़े आप नेता? जानें पूरा मामला

आप नेता Anurag Dhanda ने तल्ख भाव के साथ खिलाड़ियों के हक की आवाज को उठाते हुए हरियाणा सरकार पर निशाना साधा है। पूरा मामला पंचकूला स्पोर्ट्स एक्सीलेंस सेंटर से जुड़ा है जहां खिलाड़ियों को खाना न देने और हॉस्टल छोड़ने पर मजबूर करने का आरोप है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: दिसम्बर 8, 2025 2:51 अपराह्न

Anurag Dhanda
Follow Us
---Advertisement---

Anurag Dhanda: मुखरता के साथ अपने हिस्से का पक्ष रखने वाले आप नेता अनुराग ढ़ांडा ने फिर एक बार हरियाणा सरकार को निशाने पर लिया है। किसानों के मुद्दे पर हरियाणा सरकार को घेर चुके अनुराग ढ़ांडा ने अबकी बार खिलाड़ियों के हक की आवाज उठाई है। आप नेता ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा है कि बीजेपी सरकार में खिलाड़ियों के हक का बजट नेता–बाबू मिलकर डकार रहे हैं। दरअसल, पूरा मामला पंचकूला स्पोर्ट्स एक्सीलेंस सेंटर से जुड़ा है जहां खिलाड़ियों का खाना बंद कर जबरन छुट्टी पर भेजने का आरोप है। विक्रम बनेटा की इस रिपोर्ट को साझा करते हुए अनुराग ढ़ांडा ने हरियाणा सरकार को कटघरे में खड़ा कर सवाल दागे हैं जिसकी खूब चर्चा हो रही है।

हरियाणा सरकार पर बिफर पड़े Anurag Dhanda

पूरा मामला पंचकूला में स्थित एक स्पोर्ट्स एक्सीलेंस सेंटर से जुड़ा है। विक्रम बनेटा की रिपोर्ट के मुताबिक इस एक्सीलेंस सेंटर में खिलाड़ियों का खाना बंद कर दिया गया। इतना ही नहीं, अधिकारियों के दबाव में खिलाड़ियों से एप्लीकेशन तक लिखवाई गई और डीएसओ ने हॉस्टल छोड़ने तक का दबाव बनाया।

इस रिपोर्ट को अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स से साझा करते हुए अनुराग ढ़ांडा ने तल्ख प्रतिक्रिया दी है। सरकार को निशाने पर लेते हुए अनुराग ढ़ांडा ने कहा कि “हरियाणा का पूरा खेल इकोसिस्टम भाजपा सरकार में धीरे-धीरे खोखला हो चुका है। खिलाड़ी जान लगाकर देश का नाम रोशन कर रहे हैं, और सरकार उन्हें खाना तक नहीं दे पा रही। भाजपा सरकार में खिलाड़ियों के हक का बजट नेता–बाबू मिलकर डकार रहे हैं। साफ दिख रहा है कि ये खाने की कमी नहीं, ये चोरी है।” अनुराग ढ़ांडा की ये प्रतिक्रिया अब खूब सुर्खियों में है।

किसानों के मुद्दे पर भी सरकार को घेर चुके हैं आप नेता

अनुराग ढ़ांडा पूर्व में किसानों के मुद्दे पर भी हरियाणा सरकार को घेर चुके हैं। अभी हाल ही में पंजाब और हरियाणा के कई जिलों में बाढ़ की त्रासदी देखी गई। इसकी चपेट में आने से भारी संख्या में किसानों की फसलें खराब हुईं। आलम ये हुआ कि किसान सड़क पर आने को मजबूर हो गए। पंजाब सरकार ने किसानों की स्थिति को देखते हुए प्रति एकड़ की दर से मुआवजे का ऐलान कर उन्हें आर्थिक मदद दी। वहीं हरियाणा सरकार इस स्थिति में खामोश रही। इसको लेकर भी अनुराग ढ़ांडा ने हरियाणा सरकार को निशाने पर लिया था और किसानों के हक की आवाज उठाई थी।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 25 October 2026

अक्टूबर 24, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 24, 2026

Rain Alert 25 October 2026

अक्टूबर 24, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 24, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 24, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 24, 2026