Anurag Dhanda: हरियाणा का सियासी पारा एक बार फिर चढ़ता नजर आ रहा है। दरअसल, आम आदमी पार्टी सूबे में फ्रंटफुट पर है और विपक्ष की अच्छी भूमिका निभा रही है। इसी क्रम में पार्टी के वरिष्ठ नेता अनुराग ढ़ांडा को अक्सर मुखरता से पक्ष रखते देखा जाता है। अनुराग ढ़ांडा ने फिर एक बार हरियाणा की सियासत को लेकर बड़ा बयान दिया है।
आप नेता ने पूर्व सीएम व विपक्ष के नेता रहे भूपेन्द्र सिंह हुड्डा पर निशाना साधते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने मुखर अंदाज में तंज कसते हुए कहा कि हरियाणा में जब तक भूप्पी, तब तक बीजेपी। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और बीजेपी में कथित सांठगांठ के आरोप भी लगाए हैं। अनुराग ढ़ांडा की प्रतिक्रिया को लेकर खूब खबरें भी बन रही हैं।
पूर्व सीएम भूपेन्द्र सिंह हुड्डा पर Anurag Dhanda का निशाना
आप नेता ने मुखरता के साथ एक बार फिर कांग्रेस नेता व हरियाणा के सीएम रहे भूपेन्द्र सिंह हुड्डा को निशाने पर लिया है।
भूपेंद्र सिंह हुड्डा BJP के गुड्डे की तरह काम करते हैं, ये अब हरियाणा में हर किसी की ज़ुबान पर है। हर कोई कह रहा है कि हरियाणा में “जब तक भूप्पी, तब तक बीजेपी” pic.twitter.com/NeMUj1daaV
— Anurag Dhanda (@anuragdhanda) April 13, 2026
इंडिया न्यूज को दिए एक साक्षात्कार में अनुराग ढ़ांडा ने हुड्डा की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने राहुल गांधी का जिक्र कर उनके पुराने बयान की याद दिलाई है जिसमें कांग्रेस के अंदर बीजेपी के स्लीपर सेल होने की बात कही गई थी। अनुराग ढ़ांडा ने हरियाणा के अंदर ऐसा होने का दावा करते हुए भूपेन्द्र हुड्डा को यहां स्थान दिया है।
अनुराग ढ़ांडा ने आगे कहा कि हरियाणा में कांग्रेस-आम आदमी पार्टी का गठबंधन कोई मुद्दा ही नहीं था। लोग चाहते थे कि दोनों दल मिलें और बीजेपी को सत्ता से बाहर किया जाए। लेकिन हुड्डा ने गठबंधन नहीं होने दिया। इस साक्षात्कार का वीडियो साझा करते हुए अनुराग ढ़ांडा लिखते हैं कि “भूपेंद्र हुड्डा बीजेपी के गुड्डे की तरह काम करते हैं। हर कोई कह रहा है कि हरियाणा में जब तक भूप्पी, तब तक बीजेपी।”
सरकारी कोठी के बकाया बिल का जिक्र कर साधा निशाना
राजधानी चंडीगढ़ के सेक्टर-7 में स्थित जिस सरकारी आवास में भूपेन्द्र सिंह हुड्डा रहते हैं, वो नेता विपक्ष का आवास है। हुड्डा पिछले एक वर्षों से विपक्ष के नेता के पद पर नही हैं। बावजूद उसके उनका आवास बरकरार है। इसके लिए उन पर पेनल रेंट लगा था जो करीब 16 लाख से ज्यादा हुआ था।
हालांकि, भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के निवेदन कर सरकार कैबिनेट में इसे माफ करने का प्रस्ताव लेकर आई। इसका जिक्र करते हुए अनुराग ढ़ांडा ने बीजेपी-कांग्रेस के बीच कथित सांठगांठ के आरोप लगाए हैं। उनकी ये तल्ख प्रतिक्रिया सुर्खियों में है और खूब खबरें बन रही हैं।
