‘पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार..’ आप नेता Anurag Dhanda ने वीडियो जारी कर विपक्ष पर साधा तंज, जानें सबकुछ

Anurag Dhanda: पंजाब में शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य तक रोजगार से लेकर व्यवसाय तक हर क्षेत्र में तेजी से विकास हो रहा है।

Anurag Dhanda

फाइल फोटो

Anurag Dhanda: पंजाब में शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य तक रोजगार से लेकर व्यवसाय तक हर क्षेत्र में तेजी से विकास हो रही है। इसी बीच आप के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी Anurag Dhanda ने एक वीडियो जारी कर विपक्ष पर जोरदार तंज कसा है। उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि “जो लोग कहते हैं पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार ने क्या किया? उनको ये विडियो ज़रूर देखना चाहिये”। दरअसल ढांडा ने अपने एक इंटरव्यू की कुछ मिनटों की वीडियो शेयर की जी जिसमे वह बता रहे है कि पंजाब सरकार कैसे राज्य को लोगों को मुत्फ बिजली, फ्री बस सेवा, मुफ्त शिक्षा, बेहतर रोजगार समेत कई सुविधाएं प्रदान कर रही है। उन्होंने नशे के खिलाफ जारी अभियान की भी तारीफ की और बताया की कैसे पंजाब के युवा नशे से दूरी बना रहे है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी अहम जानकारी।

Anurag Dhanda ने वीडियो जारी कर विपक्ष ने कसा तंज

आप नेता Anurag Dhanda ने पंजाब सरकार द्वारा लिए गए कर्जे को लेकर जानकारी देते हुए कहा कि “जब हम सत्ता में पंजाब के अंदर हमारी जितनी जीडीपी है उसका 48 प्रतिशत कर्जा था। हमने उसे घटाकर 44 प्रतिशत कर दिया है। इसके साथ ही हमने पंजाब में 90 प्रतिशत लोगों की बिजली मुफ्त कर दिया है। महिलाओं के लिए बसों को फ्री कर दिया गया है। पंजाब में पानी मुफ्त कर दिया है।

10 लाख रूपये तक कैशलेश स्कीम शुरू की है। महिलाओं को हर महीने 1000 रूपये और एससी-एसटी महिलाओं को 1500 रूपये दिया जाएगा। वहां कई भी अपना ईलाज करवा सकते है, चाहे वह प्राइवेट अस्पताल हो या फिर सरकारी अस्पताल है”।

नशे के लेकर क्या बोले आप नेता

बता दें कि Anurag Dhanda ने नशे के खिलाफ जारी अभियान को लेकर अहम जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि हजारों की संख्या  में ड्रग्स  तस्करों की गिरफ्तारी की गई है। इसके अलावा बड़ी मात्रा में ड्रग्स की बरामदगी की जा रही है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि बॉर्डर पार से हो रही ड्रग्स तस्करी पर लगाम लगी है। इसके अलावा उन्होंनेे बताया कि विदेश जाने वाले .युवाओं में कमी आई है। हम 13 हजार स्टेडियम बना रहे है। 3 हजार गांवों में अत्याधुनिक स्टेडियम बनाया जा रहा है। लगातार युवाओं को नौकरी दी जा रही ह। जिसकी वजह से विदेशी जाने वाले युवाओं में कमी आई  है। आज 30 प्रतिशत लोग कम पासपोर्ट बना रहे है।

 

 

Exit mobile version