CM Bhagwant Mann: नशे के खिलाफ पंजाब पुलिस और पंजाब सरकार मिलकर सराहनीय कार्य कर रही है। जिसका असर देखने को मिल रहा है। बड़ी संख्या में ड्रग्स तस्करों की गिरफ्तारी की जा रही है, तो वहीं बॉर्डर पर से ही रही नशीले पदार्थों की तस्करी में भी काफी हद तक लगाम लगी हुई है। इसके अलाव राज्य मे भी इसका जोरदार एक्शन देखने को मिल रहा है। नशे को लेकर लगातार कमी देखी जा रही ह। बता दें कि नशे के खिलाफ शुरू किए गए अभियान के 402 दिन पूरे हो चुके है। और पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन जारी है। इसकी जानकारी खुद पंजाब पुलिस इंडिया ने अपने एक्स हैंडल के माध्यम से दी है।
नशे के खिलाफ जारी अभियान के 402 दिन पूरे
नशे के खिलाफ जारी अभियान के पूरे 402 दिन पूरे हो चुके है। इसी बीच पंजाब पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पंजाब पुलिस इंडिया ने अपने एक्स हैंडल पर जानकारी देते हुए लिखा कि
𝐏𝐮𝐧𝐣𝐚𝐛 | 𝐃𝐚𝐲 𝟒𝟎𝟐 𝐨𝐟 #𝐘𝐮𝐝𝐡𝐍𝐚𝐬𝐡𝐢𝐚𝐧𝐕𝐢𝐫𝐮𝐝𝐡 | @ANTFPunjab
Continuing its sustained crackdown under the anti-drug campaign, Punjab Police arrested 103 drug smugglers and recovered 5.8 kg of heroin, 587 intoxicant tablets/capsules, and ₹19,050 in drug… pic.twitter.com/n5XpXqvsSg
— Punjab Police India (@PunjabPoliceInd) April 8, 2026
“नशा विरोधी अभियान के तहत लगातार कार्रवाई करते हुए पंजाब पुलिस ने 103 नशीले पदार्थों के तस्करों को गिरफ्तार किया और 5.8 किलोग्राम हेरोइन, 587 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 19,050 रुपये की नशीले पदार्थों की नकदी बरामद की। 73 लोगों को नशामुक्ति और पुनर्वास उपचार कराने के लिए प्रेरित किया गया”। पंजाब भर में कई स्थानों पर छापेमारी की गई। 112 मादक पदार्थों के तस्कर गिरफ्तार, 402 दिनों में गिरफ्तार मादक पदार्थों के तस्करों की संख्या – 57519 हो गई है।
CM Bhagwant Mann की अगुवाई में पुलिस का एक्शन
दी जानकारी के अनुसार पंजाब भर में कई स्थानों पर छापेमारी की गई। 112 नशीले पदार्थों के तस्कर गिरफ्तार किए गए। कुल 5.8 किलोग्राम हेरोइन जब्त की गई। कुल 587 गोलियां/कैप्सूल बरामद की गईं। कुल 19050 रुपये की नशीले पदार्थों की रकम बरामद की गई। 402 दिनों में गिरफ्तार किए गए नशीले पदार्थों के तस्करों की कुल संख्या – 57519। एसपी/डीएसपी रैंक के अधिकारियों और पुलिसकर्मियों के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने संदिग्धों को रोककर उनकी जांच की। 73 लोगों को नशा मुक्ति उपचार के लिए भेजा गया।
