DNP India Hindi

Anurag Dhanda: आईडीएफसी फर्स्ट बैंक फ्रॉड को लेकर हरियाणा में हाहाकार! आप नेता ने गंभीर आरोप के साथ सरकार पर साधा निशाना

Anurag Dhanda

Picture Credit: गूगल (सांकेतिक तस्वीर)

Anurag Dhanda: राजधानी चंडीगढ़ की आईडीएफसी फर्स्ट बैंक शाखा में हुए एक फ्रॉड को लेकर सूबे में हाहाकार मचा है। 590 करोड़ के इस फ्रॉड ने राज्यवासियों को झकझोर कर रख दिया है। इसको लेकर राज्य सरकार विपक्ष के निशाने पर है।

अनुराग ढ़ांडा ने बैंक फ्रॉड का जिक्र करते हुए हरियाणा सरकार को कटघरे में खड़ा किया है। उन्होंने निवेशकों की सुरक्षा का जिक्र करते हुए सरकार से सवाल दागे हैं। अनुराग ढ़ांडा ने कहा है कि अगर इस मामले की जांच गंभीरता से हो जाए, तो कई सफेदपोश घोटाले में शामिल मिल जाएंगे। आप नेता के आरोपों की भी खूब चर्चा है।

हरियाणा सरकार पर Anurag Dhanda का करारा प्रहार!

आप नेता अनुराग ढ़ांडा ने हरियाणा सरकार पर करारा प्रहार किया है। पूरा मामला राजधानी चंडीगढ़ की आईडीएफसी फर्स्ट बैंक शाखा में हुए फॉड से जुड़ा है।

सीएनबीसी की एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए अनुराग ढ़ांडा ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आप नेता ने पोस्ट जारी कर लिखा है कि “जब सिंहासन पर बैठा व्यक्ति धृतराष्ट्र हो जाए, तो ऐसे घोटाले नज़र कैसे आएँगे?गंभीरता से अगर जांच हो जाए तो सिर्फ़ अधिकारी नहीं, बीजेपी के नेता, मंत्री भी इस घोटाले में शामिल मिलेंगे।” आप नेता अनुराग ढ़ांडा के ये आरोप किस हद तक गंभीर हैं ये सियासत में दिलचस्पी रखने वाले बखूबी समझ रहे होंगे।

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक की चंडीगढ़ शाखा में करोड़ों का फ्रॉड!

खबरों के मुताबिक हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में स्थित आईडीएफसी फर्स्ट बैंक की एक शाखा में करोड़ों के घोटाला का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक बैंक शाखा के कुछ कर्मचारियों ने बाहरी लोगों के साथ मिलीभगत करके फ्रॉड को अंजाम दिया है। इसके तहत फर्जी चेक और जाली प्राधिकरण पत्रों की मदद से मैन्युअल रूप से करोड़ों रुपए बैंक के बाहर अन्य लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर किए गए हैं।

मामला इतना हाई प्रोफाइल है कि आरबीआई गवर्नर ने भी बयान जारी कर पक्ष रखा है। इसी प्रकरण को लेकर अनुराग ढ़ांडा समेत अन्य तमाम नेता भी राज्य सरकार पर हमलावर हैं। इस मामले की गहनता से जांच करने और ठोस कार्रवाई की मांग तेजी से उठ रही है। अनुराग ढ़ांडा ने भी इसी कड़ी में मुखरता के साथ आवाज उठाया है।

Exit mobile version