Anurag Dhanda: हरियाणा के कैथल में हुई गोलीबारी अभी भी सुर्खियों का विषय बन रही है। जहां एक ओर पुलिस कार्रवाई की बात कर दोषियों को सजा दिलाने की बात कही जा रही है। तो वहीं विपक्ष की भूमिका निभा रही आम आदमी पार्टी इस गोलीबारी कांड को लेकर सरकार पर हमलावर है। आप नेता अनुराग ढ़ांडा ने कैथल गोलीबारी कांड का जिक्र कर हरियाणा सरकार पर निशाना साधा है। अनुराग ढ़ांडा ने सवालिया अंदाज में तल्ख बात पूछते हुए राज्य सरकार को कटघरे में खड़ा किया है। आप नेता का साफ कहना है कि हर रोज सरेआम गोलीबारी हो रही है और सरकार कोई एक्शन नहीं ले रही।
कैथल गोलीकांड पर Anurag Dhanda का सरकार पर निशाना
आप नेता अनुराग ढ़ांडा ने कैथल गोलीकांड पर हरियाणा सरकार को कटघरे में खड़ा किया है।
हरियाणा में बीजेपी की सरकार है या गैंगस्टरों की? हर रोज़ सरेआम गोलीबारी हो रही है और सरकार कोई एक्शन नहीं ले रही।
कैथल में ये शूटआउट हुआ, इससे एक दिन पहले ही रोहतक में सरेआम एक व्यक्ति को 25 गोलियाँ मार दी गई। लेकिन घटनास्थल पर जाने या गैंगस्टरों के खिलाफ सख़्त कार्रवाई करने की… pic.twitter.com/SQNB6pJUcX
— Anurag Dhanda (@anuragdhanda) February 21, 2026
अनुराग ढ़ांडा के आधिकारिक एक्स हैंडल से पोस्ट जारी कर लिखा गया है कि “हरियाणा में बीजेपी की सरकार है या गैंगस्टरों की? हर रोज़ सरेआम गोलीबारी हो रही है और सरकार कोई एक्शन नहीं ले रही। कैथल में ये शूटआउट हुआ, इससे एक दिन पहले ही रोहतक में सरेआम एक व्यक्ति को 25 गोलियाँ मार दी गई। लेकिन घटनास्थल पर जाने या गैंगस्टरों के खिलाफ सख़्त कार्रवाई करने की बजाय आज भी मुख्यमंत्री नायब सैनी प्रदेश से नदारद हैं।”
शराब के ठेके पर बदमाशों का आतंक!
हरियाणा के कैथल जिले में स्थित एक शराब के ठेके पर बदमाशों पर आतंक देखने को मिला। बदमाशों ने सरेआम कार सवार युवक पर फायरिंग कर दी। गोलीबारी होते ही मौके पर कोहराम मच गया। इसके बाद आनन-फानन में लोग भागते हुए घटनास्थल पर पहुंचे। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई और घायलों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। यूं सरेआम शराब ठेके पर हुई गोलीबारी ने शासन पर सवाल खड़ा किया है। अनुराग ढ़ांडा समेत तमाम विपक्ष के नेता हरियाणा सरकार को कटघरे में खड़ा कर सवाल दाग रहे हैं।
